Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BHILAI STEEL PLANT को 11 बार मिली पीएम ट्रॉफी के जमा पैसे से 254 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप, 2 दिन का इवेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BHILAI STEEL PLANT को 11 बार मिली पीएम ट्रॉफी के जमा पैसे से 254 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप, 2 दिन का इवेंट

Azmat ali 15/10/2025 1 minute read
BHILAI STEEL PLANT has Received the PM Trophy 11 Times and has used the Collected funds to Provide Scholarships to 254 Students

16 अक्टूबर को ईडी एचआर पवन कुमार और 17 अक्टूबर को डायरेक्टर इंचार्ज चित्त रंजन महापात्र विद्यार्थियों, प्रतिभावानों को सम्मानित करेंगे।

  • कला मंदिर में शाम 5:30 बजे से समारोह है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी और कर्मचारियों के बच्चों के लिए 16 और 17 अक्टूबर की तारीख खास है। बीएसपी प्रबंधन की ओर से छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा।

महात्मा गाँधी कला मंदिर सिविक सेंटर, भिलाई में दोनों दिन भव्य आयोजन होने जा रहा है। पहले दिन ईडी एचआर पवन कुमार और 17 अक्टूबर को डायरेक्टर इंचार्ज चित्त रंजन महापात्र बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, प्रतिभावानों को सम्मानित करेंगे।

भिलाई स्टील प्लांट को अब तक 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी मिल चुकी है। इस पुरस्कार की राशि को बीएसपी प्रबंधन विद्यार्थियों के लिए जमा कर चुकी है। इससे प्राप्त होने वाले ब्याज की राशि को छात्रवृत्ति के रूप में दी जाती है। हर साल बच्चों का चयन होता है। अलग-अलग कैटेगरी में बच्चों का चयन होता है। हायर एजुकेशन प्राप्त कर रहे स्टूडेंट्स को इससे काफी लाभ होता है।

प्रधानमंत्री ट्रॉफी “सर्वोत्तम” छात्रवृति के लिए 75, मेरिट के लिए 35 संग कुल 254 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। प्रधानमंत्री ट्रॉफी “सर्वोत्तम” छात्रवृति वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2024-2025 की तैयारी की जा रही है। करीब 25 हजार रुपए सालाना दिया जाता है। कोर्स पूरा होने तक राशि दी जाती है।

कला मंदिर में शाम 5:30 बजे से समारोह है। बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के बच्चों के लिए यह मौका है। बीएसपी कर्मचारियों के बच्चों के लिए मुख्यतः दो प्रकार की छात्रवृत्ति हैं, जिन्होंने बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। सर्वोत्तम उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने आईआईटी, एनआईटी जैसे प्रमुख संस्थानों में, नीट रैंक के आधार पर मेडिकल में प्रवेश लिया है। हालांकि, सेल की ओर से बीएसपी कर्मचारियों के विकलांग बच्चों के लिए भी छात्रवृत्ति योजना है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनिया के Steel Market पर आई ताज़ा रिपोर्ट, भारत का दिख रहा Growth
Next: 1958 से सभी रिकॉर्ड, 4 कर्मचारी समेत जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय सेक्टर 9 हॉस्पिटल को हैंडओवर, नई रजिस्ट्रार शैला श्रीवास्तव

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.