Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: मर्चेंट मिल और वायर रॉड मिल ने टीम वर्क से रचा नया कीर्तिमान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: मर्चेंट मिल और वायर रॉड मिल ने टीम वर्क से रचा नया कीर्तिमान

12/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Production-at-WRM-1-1
  • मर्चेंट मिल द्वारा उत्पादन में पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में लगभग 12.8% की वृद्धि और डब्ल्यूआरएम में 16.9% की वृद्धि दर्ज की हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात सयंत्र की दो पुरानी फिनिशिंग मिलें, मर्चेंट मिल (एमएम) और वायर रॉड मिल (डब्ल्यूआरएम) ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान अपने प्रदर्शन को बनाए रखा है। गुणवत्ता विभाग के सहभागिता से पिछले वित्त वर्ष के दौरान उत्पादन के अक्सर नए और अनुकूलित ग्रेड जारी करते हुए कई रिकॉर्ड बनाये हैं।

ये खबर भी पढ़ें:   टाउनशिप में कब्जों के खिलाफ सेक्टर 9 चौक पर 13 अप्रैल को प्रदर्शन करेंगे अधिकारी-कर्मचारी और भिलाईवासी

मर्चेंट मिल द्वारा उत्पादन में पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में लगभग 12.8% की वृद्धि और डब्ल्यूआरएम में 16.9% की वृद्धि दर्ज की हैं। एमएम विभिन्न प्रकार के एंगल्स और चैनलों के साथ टीएमटी बार का उत्पादन करता है, जबकि डब्ल्यूआरएम विभिन्न प्रकार (वर्ग) के प्लेन और रिब्ड (टीएमटी) वायर रॉड कॉइल दोनों का उत्पादन करता है। एमएम ने नए वित्तीय वर्ष 2023-24 की शुरुआत से ही कुछ नए रिकॉर्ड बनाए। एमएम ने तीन में से दो रीहीटिंग भट्टियों के संचालन के साथ नए वित्तीय वर्ष 2023-24 की शुरुआत दैनिक और शिफ्ट रिकॉर्ड के साथ तेजी से की।

10 अप्रैल को दोनों मिलों ने एमएम के साथ मिलकर 1,977 टन 25 मिमी टीएमटी का रिकॉर्ड उत्पादन कर कीर्तिमान स्थापित किया, जो 08 अप्रैल 2023 को 1,972 टन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार कर गया। डब्ल्यूआरएम ने भी 10 अप्रेल 2023 को 1,632 टन (10 मिमी) टीएमटी कॉइल का उत्पादन दर्ज करके अपने पुराने सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 14 फरवरी 2023 को उत्पादित 1,618 टन के अपने पिछले दैनिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL के नए चेयरमैन बने बोकारो स्टील प्लांट के DIC अमरेंदु प्रकाश, सोमा मंडल की लेंगे जगह

भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (एमडब्ल्यूआरएम-मर्चेंट वायर रॉड मिल) एमके गोयल ने बताया कि शॉप कर्मियों ने चुनौतीपूर्ण कार्यों का सामना करने के लिए अपनी कमर कस ली एवं एकजुट होकर नए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

सहायक महाप्रबंधक (एमडब्ल्यूआरएम) पुलक कांति बरुआ का कहना है कि मिल के सुचारू संचालन के लिए हर एक स्टैंड के प्रवेश/निकास बॉक्स की निगरानी आवश्यक है। चीफ मास्टर ऑपरेटर (एमडब्ल्यूआरएम) एन हरि नारायण का कहना है कि रोलिंग रेट और प्रौद्योगिकी में बदलाव के साथ उत्पादन दर में वृद्धि हुई है। आधुनिक मिलों की मदद से हम मिल की गति बढ़ा कर, विभिन्न ग्रेड के उत्पादों जैसे ईक्यूआर, एचसीआर का उत्पादन करने में सक्षम हैं।

मुख्य मास्टर तकनीशियन (एमडब्ल्यूआरएम) मनहरण लाल वर्मा ने कहा कि निश्चित निरिक्षण और बेहतर रखरखाव से उचित परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। मुख्य मास्टर ऑपरेटर (एमडब्ल्यूआरएम) सुशील कुमार गुप्ता कहना है कि स्टैंड, रोलर्स की नयी खरीदी (उपलब्धता), उचित रखरखाव और अच्छा समन्वय सुचारू रोल और पास परिवर्तन में मदद करता है।

व्यवस्थित समन्वय, बेहतर रखरखाव, उचित हाउसकीपिंग और सुरक्षा अभ्यास के साथ-साथ एकजुट टीम वर्क ने एमडब्ल्यूआरएम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद की है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: National Fire Service Day 2023: 66 दमकल कर्मी हुए थे शहीद, भिलाई में याद की जाएगी शहादत
Next: SAIL Chairman: बोकारो स्टील प्लांट के DIC अमरेंदु प्रकाश के पास है दूसरी बार भी चेयरमैन बनने का मौका, 2030 में रिटायरमेंट

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.