Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 में नई कन्वेयर बेल्ट शुरू, डस्ट डिस्पोजल आसान

Bhilai Steel Plant New Conveyor belt Commissioned at Sinter Plant 3 Easing Dust Disposal
  • मशीन-2 की कार्यक्षमता बढ़ेगी, डस्ट मैनेजमेंट बेहतर होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी फायदा मिलेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के सिंटर प्लांट-3 की मशीन-2 में नई डस्ट डिस्पोजल कन्वेयर बेल्ट का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया। इसका उद्घाटन कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था प्लांट के कामकाज को ज्यादा आसान, भरोसेमंद और प्रभावी बनाने में मदद करेगी। खासतौर पर मेन ईएसपी क्षेत्र, जहां साफ-सफाई बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहता था, वहां अब बेहतर और सुरक्षित माहौल मिलेगा।

नई प्रणाली के फायदे

पुरानी चेन कन्वेयर की तुलना में कम खर्च और कम मेंटेनेंस
प्लांट चालू रहते हुए भी मरम्मत का काम संभव
डस्ट हटाने की पूरी प्रक्रिया अब ऑटोमैटिक, जेसीबी या डंपर की जरूरत नहीं
इससे मशीन-2 की कार्यक्षमता बढ़ेगी, डस्ट मैनेजमेंट बेहतर होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी फायदा मिलेगा।

इन-हाउस प्रोजेक्ट था

स परियोजना को प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों और पूरी टीम के सहयोग से पूरा किया गया। यह पूरी तरह इन-हाउस प्रोजेक्ट था, जिसे एरिया रिपेयर शॉप और प्लानिंग टीम ने मिलकर सफल बनाया। नई कन्वेयर बेल्ट की शुरुआत टीमवर्क, तकनीकी क्षमता और बेहतर सुधार की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

इस पहल से सिंटर मशीन–2 की विश्वसनीयता में वृद्धि होने के साथ-साथ डस्ट डिस्पोज़ल प्रणाली में सुधार होगा। पर्यावरण संरक्षण को भी लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ आई. वी. रमण, जीएम, एसपी–3 द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण एवं संयंत्र नेतृत्व उपस्थित रहे, जिनमें सजीव वर्गीज, सीजीएम (ओएचपी एवं एसपी–3), राहुल बिजुरकर, जीएम (I/c HOD, एसपी–3), तथा ए. के. बेडेकर, जीएम (ऑपरेशन, एसपी–3) शामिल थे।

इन अधिकारियों का योगदान रहा खास

इनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन संभव हो सका। यह परियोजना आर. डी. शर्मा (जीएम), श्री डी. के. गुप्ता (एजीएम), श्री एम. यू. राव (डीजीएम), एस. सी. साहू (एजीएम), ओम नमः शर्मा (सीनियर मैनेजर), जितेश एच. सहानी (सीनियर मैनेजर), विपिन मौर्य (सीनियर मैनेजर), अरुणेश शर्मा (सीनियर मैनेजर), राहुल सिंह (सीनियर मैनेजर) एवं अजीत कुमार साहू (असिस्टेंट मैनेजर) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरी टीम के समर्पित प्रयासों से सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। इन सभी का सतत योगदान एवं प्रतिबद्धता अत्यंत सराहनीय है।