Bhilai Steel Plant: रिसाली सेक्टर के आवास का प्लास्टर टूटकर गिरा, कर्मचारी के बेटे की बची जान

Bhilai Steel Plant Plaster of Risali Sector Residence Collapses, Employee Son Safe
  • साल 2019 में मेंटेनेंस हुआ था। मकान में शिफ्ट होने से पहले मेंटेनेंस कराया गया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी के घर में हादसा हो गया। कर्मचारी का छोटा बेटा बाल-बाल बच गया।

गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे कर्मचारी का बेटा दरवाजा खोलकर खेल रहा था, तभी प्लास्टर का टुकड़ा टूटकर नीचे गिर गया। चपेट में आने से बच्चा बच गया। परिवार दहशत में हो गई।

कर्मचारी की पत्नी ने तत्काल पति को फोन लगाया। खबर मिलते ही वह ड्यूटी छोड़कर मौके पर पहुंचे। सेकंड शिफ्ट में प्रेम ड्यूटी कर रहे थे। प्लास्टर टूटने और बेटे के बाल-बाल बचने की खबर से वह भी डर गए।

बीएसपी के यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम के कर्मचारी प्रेम कुमार मीणा रिसाली सेक्टर स्थित आवास संख्या 241 ई में परिवार सहित रहते हैं। इसके बगल के आवास संख्या 241 सी रिसाली सेक्टर को भी आवंटित कराया है।

साल 2019 में मेंटेनेंस हुआ था। मकान में शिफ्ट होने से पहले मेंटेनेंस कराया गया था। छोटे बेटे के साथ बड़ा बेटा दिव्यांशु महर भी वहीं था। प्लास्टर का टूकड़ा गिरने से हर कोई भयभीत हो गया है। प्रेम ने कहा-मेरे बेटे की जान बाल-बाल बच गई है।