Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र: इंटर्नल ऑडिटर्स के लिए खास इवेंट, ईडी वर्क्स ने दिया मंत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र: इंटर्नल ऑडिटर्स के लिए खास इवेंट, ईडी वर्क्स ने दिया मंत्र

15/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Special-event-for-internal-auditors-ED-Works-gave-mantra-1
  • ईडी वर्क्स अंजनी कुमार ने अपने उदबोधन में आईएसओ (ISO) स्टैंडर्ड्स की महत्ता पर प्रकाश डाला। 25 अधिकारियों को ट्रेनिंग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) में IMS पद्धति के अंकेक्षण (Audit) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, संयंत्र के व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा आईएमएस इंटर्नल ऑडिटर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। 12 से 15 फरवरी 2024 तक भिलाई प्रबंधन विकास केन्द्र बीएमडीसी में इस कार्यक्रम के उद्धघाटन समारोह में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में संयंत्र के विभिन्न विभागों के 25 अधिकारीयों ने भाग लिया था।

मुख्य अतिथि ईडी वर्क्स अंजनी कुमार ने अपने उदबोधन में आईएसओ (ISO) स्टैंडर्ड्स की महत्ता पर प्रकाश डाला और ट्रेनिंग प्रोग्राम की सराहना करते हुए कहा कि, इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के प्रतिभागी आगे चल कर संयंत्र में आईएसओ (ISO) स्टैंडर्ड्स को और भी बेहतर ढंग से लागू करेगें और सभी स्टैंडर्ड्स को अधिक प्रभावशाली बनाएंगे। जिसकी मदद से हम आगे आने वाली चुनौतियों एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा का बेहतर ढंग से सामना कर सकेंगे।

भिलाई इस्पात संयंत्र, सेल की प्रथम इकाई है, जहां आईएमएस पद्धति को सबसे पहले लागू किया गया। संयंत्र की आईएमएस पद्धति के अंतर्गत चार ISO स्टैंडर्स (QMS, EMS, OHSMS, SAMS) को सम्मिलित किया गया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) की ध्वजवाहक इकाई है। इसके प्रमुख कारणों में से एक, संयंत्र में आईएसओ (ISO) प्रणाली को लागू किया जाना तथा उसका कठोरतापूर्वक अनुपालन किया जाना है।

भिलाई इस्पात संयंत्र विगत तीन दशकों से आईएसओ प्रणाली का पालन कर रहा है। संयंत्र में कुल सात आईएसओ स्टैंडर्स (ISO 9001, ISO14001, ISO 45001, SA8000, ISO 27001, ISO 50001 और  ISO 37001) को लागू किया गया है।

उद्धघाटन समारोह में महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) मनोज दुबे ने स्वागत उदबोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि, इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में तीन आईएसओ स्टैंडर्स (QMS, EMS & OHSMS) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आईएसओ स्टैंडर्स के अनुपालन से संयंत्र को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने में काफी मदद मिली है। जिससे ग्राहकों का हमारे उत्पादों पर भरोसा बढ़ा है।

मेसर्स टीयूवी इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड के मास्टर ट्रेनर/लीड ऑडिटर उदय शर्मा, इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रशिक्षक की भूमिका में थे। सभी प्रतिभागियों का ट्रेनिंग के दौरान अवलोकन करने के साथ-साथ 15 फरवरी को लिखित परीक्षा भी ली गई। इसमें उत्तीर्ण होने के पश्चात ही प्रतिभागियों को इंटर्नल ऑडिटर का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

उद्धघाटन समारोह के अंत में उप-महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) प्रकाश साहू ने धन्यवाद ज्ञापन एवं प्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) रवि कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Volleyball Championship 2024: बोकारो से हारा भिलाई स्टील प्लांट, RSP-DSP जीता
Next: वायु सेना अग्निवीर भर्ती: फ्री तैयारी के लिए आवेदकों की 16 फरवरी को काउंसलिंग, Bhilai में हेल्प डेस्क

Related Stories

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.