Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: URM में 2 ठेका मजदूरों की सुपरवाइजर ने की पिटाई, बवाल, थाने पहुंचे जख्मी सगे भाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: URM में 2 ठेका मजदूरों की सुपरवाइजर ने की पिटाई, बवाल, थाने पहुंचे जख्मी सगे भाई

28/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-2-contract-workers-thrashed-fiercely-in-URM-ruckus-in-police-station-1

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल से दुखद खबर सामने आ रही है। ठेका कंपनी के सुपरवाइजर ने दो मजदूरों को रॉड से मारकर जख्मी कर दिया है। घायलों का प्राथमिक उपचार तक नहीं कराया गया है। मामला भट्‌ठी थाना पहुंच चुका है। आरोपित सुपरवाइजर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने को लेकर थाने में बवाल कर दिया गया है। ठेका कंपनी के लोग भी पहुंच गए हैं। मामले को शांत कराने के लिए माफी मांगते हुए रफा-दफा करने की बातचीत अब शुरू हो गई है।

बीएसपी के यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम के ठेका मजदूर डोमन गोयल और उसका भाई अजय गोयल शनिवार को मजदूरी करते हैं। दोनों भाई अहिरवारा के रहने वाल हैं। जख्मी डोमन ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि बुधवार को वह छुट्‌टी ले लिया था। मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। रविवार को राइट शिफ्ट वह ड्यूटी पहुंचा तो सुपरवाइजर शार्ट मिल एरिया के रूम में आया और कहा-डोमन तुम दो-तीन दिन अब मत आना। इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी।

इसी बीच ठेका कंपनी के सुपरवाइजर ने किसी चीज से हमला कर दिया। चेहरे पर जख्म हो गया है। खून बहने लगा। इसकी शिकायत डोमन ने अपने भाई अजय गोयल से की। खबर सुनते ही भाई पहुंचा तो सुपरवाइजर से हाथापाई हो गई। कैंटीन के पास मारपीट से हंगामा हो गया। सुपरवाइजर जगदीश पर पिटाई का आरोप लगाया गया है।

मजदूरों की तरफ से जगदीश पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही बीएसपी वर्कर्स यूनिवर्सल के प्रवक्ता तोरण चंद्राकरण और श्रमिक नेता चंद्रशेखर जनबंधु थाने पहुंच गए हैं।

डोमन गोयल ने सुपरवाइजर पर आरोप लगाया कि उसने धमकी दी है कि अगर रिपोर्ट कराया तो गेट के बाहर मरवा देंगे। पिछले चार साल से वह मजदूरी कर रहा है। वह रेल पलटी का काम करता है। समाचार लिखे जाने तक रात 12 बजे ठेका कंपनी की तरफ से भी लोग थाने पहुंच चुके थे। मामले को हल कराने के लिए यूनियन नेताओं से बातचीत शुरू हो गई थी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023: कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित 12 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुति
Next: BSP डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, बेटी को वर्दी में देखने का था ख्वाब

Related Stories

Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
Read the Details Regarding Production Profit and other Provisions in the 2026 SAIL Employee Bonus Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारियों के बोनस 2026 समझौते में प्रोडक्शन, प्रॉफिट और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.