Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro General Hospital: बच्चों और बड़ों के गले में फंसी चीजें अब BGH निकालेगा Rigid Bronchoscope से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro General Hospital: बच्चों और बड़ों के गले में फंसी चीजें अब BGH निकालेगा Rigid Bronchoscope से

Azmat ali 27/05/2026 1 minute read
Bokaro General Hospital BGH will Now Remove Objects Stuck in the Throats of Children and Adults Using a Rigid Bronchoscope

बीजीएच के कान, नाक एवं गला (ENT) विभाग में अब Rigid Bronchoscope नाम का एक विशेष आधुनिक उपकरण मरीजों के लिए आ चुका है।

  • अभिभावकों से अपील है कि वे छोटे बच्चों पर नजर रखें।
  • आपात स्थिति होने पर घबराने के बजाय तुरंत उन्हें अस्पताल के ईएनटी विभाग में लाएं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। आपातकालीन चिकित्सा के क्षेत्र में बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के कान, नाक एवं गला (ENT) विभाग में अब ‘रिजिड ब्रोंकोस्कोप’ (Rigid Bronchoscope) नाम का एक विशेष आधुनिक उपकरण आ चुका है। यह मशीन उन आपातकालीन स्थितियों में वरदान साबित होगी, जब किसी मरीज के गले या सांस की नली में कोई बाहरी वस्तु (फॉरेन बॉडी) फंस जाती है और दम घुटने की नौबत आ जाती है।

बोकारो जनरल अस्पताल में इस अत्याधुनिक उपकरण का इस्तेमाल कान, नाक एवं गला विभाग में जरूरत के मुताबिक शुरू भी कर दिया गया है। आमतौर पर 5 साल से कम उम्र के छोटे बच्चों में यह समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है। बच्चे अक्सर खेल-खेल में सिक्के, छोटे खिलौने, बीज या अन्य हानिकारक चीजें मुंह में डाल लेते हैं, जो सीधे उनकी सांस की नली में जाकर फंस जाती हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, यह स्थिति बेहद संवेदनशील होती है क्योंकि इससे हवा का रास्ता (एयर पैसेज) ब्लॉक हो जाता है. केवल बच्चे ही नहीं, कई बार वयस्क भी अनजाने में इस तरह के हादसे का शिकार हो जाते हैं।

अब ऐसी किसी भी आपात स्थिति में मरीज को बिना समय गंवाए तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल लाया जा सकता है। इस आपातकालीन स्थिति में मरीज को पूरी बेहोशी (General Anesthesia) दी जाती है. इसके बाद डॉक्टर ‘रिजिड ब्रोंकोस्कोप’ के जरिए दूरबीन विधि का उपयोग करके सांस की नली में फंसी वस्तु को बिना किसी बड़े चीरे के, बेहद सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लेते हैं।

BGH में इस सुविधा के शुरू होने से अब स्थानीय निवासियों को ऐसे मामलों में उचित चिकित्सीय मदद मिल सकेगी। अभिभावकों से भी अपील है कि वे छोटे बच्चों पर नजर रखें और ऐसी आपात स्थिति होने पर घबराने के बजाय तुरंत उन्हें अस्पताल के ईएनटी विभाग में लेकर आएं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP Burnpur: मकान और जमीन पर कब्जे, कर्मचारियों-ठेका कर्मियों को चेतावनी
Next: SAIL को 5 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रॉफिट कराएगा रावघाट, इसलिए CMD आए भिलाई, बाकी अफसरों का तनाव में गुजरा दिन, पढ़िए अंदर की खबर

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.