Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट का जन्म-मृत्यु पंजीयन विभाग खामियों से तोड़ रहा दम, सीटू ने खोली पोल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट का जन्म-मृत्यु पंजीयन विभाग खामियों से तोड़ रहा दम, सीटू ने खोली पोल

Azmat ali 14/10/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plants Birth Death Registration Department is Crippled by Flaws CITU Exposes the Matter

सीटू ने जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय की सेवाओं व प्रशासनिक व मानवीय दृष्टिकोण से सभी आवश्यक कार्यों को जल्द करने की मांग की।

  • जन्म मृत्यु पंजीयन विभाग को लेकर सीटू ने उठाए कई सवाल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सीटू ने औद्योगिक संबंध विभाग के माध्यम से मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन सेवाएं) को पत्र लिखकर कहा कि नगर प्रशासन सेवाएं विभाग द्वारा जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय को सेक्टर 9 अस्पताल के परिसीमा में शिफ्ट तो कर दिया है। लेकिन वहां की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जो कार्य किए जाने चाहिए थे, वह नहीं करने से बहुत सी समस्याएं पैदा हो रही है जिस पर तुरंत ध्यान देकर आवश्यक समाधान करें। इस पत्र की प्रतिलिपि कार्यपालक निदेशक ( मानव संसाधन) को भी दी गई।

नियुक्त किया जाए जन्म मृत्यु पंजीयन विभाग में स्थाई रजिस्ट्रार

कार्यरत कर्मियों के लिए समस्याओं का अंबार के बावजूद यह एक जनता से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं का अतिसंवेदनशील विभाग हैं। यहाँ बड़ी संख्या में लोग प्रमाण पत्र हेतु आते हैं। जहाँ पूर्ण रूप से स्थाई रजिस्ट्रार की आवश्यकता है। किंतु वर्तमान में रजिस्ट्रार इस कार्यालय में स्थाई रूप से बैठते नहीं है, क्योंकि उक्त रजिस्ट्रार के पास चार पांच अन्य विभाग का प्रभार दिया गया है। इसीलिए जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय हेतु स्थाई रजिस्ट्रार नियुक्त किया जाए।

जन्म मृत्यु सम्बन्धी सभी दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन किया जाए

सीटू नेताओं ने कहा-वहां रखे हुए जन्म मृत्यु से सम्बंधित लगभग लाखों महत्वपूर्ण रिकार्ड जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए इन रिकार्ड का डिजिटलाइजेशन करने की अतिआवश्यकता है, क्योंकि इस विभाग में बनने वाले प्रमाण पत्र लोगों के जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी एक अत्यन्त महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिस पर प्रबंधन को तुरंत संज्ञान लेना होगा।

कार्यालय के अंदर और बाहर किया जाए आवश्यक रिनोवेशन एवं मेंटेनेंस कार्य

जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय को सेक्टर 9 अस्पताल के पुराने कॉफी हाउस में शिफ्ट करते समय नगर प्रशासन सेवाएं विभाग के अधिकारी आश्वासन दिए थे कि 15 दिनों में पूरी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। परंतु चार महीने बाद भी कार्यालय की स्थिति गंभीर है। पंजीयन कार्यालय की सीढ़ियों के नीचे कबाड़ एवं गंदगी पसरी पड़ी है, खिड़की के बाहर नीचे गंदगी का जमावड़ा है। इसीलिए इस कार्यालय के अंदर और बाहर रिनोवेशन एवं मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता है।

तुरंत निर्माण किया जाए महिलाओं के लिए वॉशरूम

किसी भी कार्यालय के संचालन हेतु आवश्यक संसाधनों में महिलाओं के लिए अलग से वॉशरूम बनाने की आवश्यकता होती है। किंतु इस पंजीयन कार्यालय में महिला कर्मियों के लिए अलग से वॉशरूम तक नहीं है। पुरुष और महिला कर्मी एक ही वॉशरूम का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। जिसे संज्ञान में लेते हुए महिलाओं के लिए तुरंत वॉशरूम की व्यवस्था की जाए।

कूलर, एसी की व्यवस्था करें

यह पंजीयन कार्यालय प्रथम तल पर है, जिसके कारण गर्मियों में कमरे अत्यंत गर्म होते हैं। किंतु यहां एसी तो छोड़िए कूलर तक नहीं हैं। इस कार्यालय हेतु तुरंत कूलर एवं एसी की आवश्यकता पर बल दिया गया है। सीटू ने पत्र देकर कहा कि जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय के महत्वपूर्ण सेवाओं को देखते हुए प्रशासनिक व मानवीय दृष्टिकोण से सभी आवश्यक कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant और NALCO ने QCFI में जीते ये अवार्ड, देश की 250 टीमें और 1200 प्रतिनिधियों में था मुकाबला
Next: बीएसपी सफाई कामगारों का पीएफ ठेकेदार ने नहीं किया था जमा, वेतन, बोनस भी रुका, सीवरेज लाइन की सफ़ाई ठप

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.