Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • क्वालिटी के महाकुंभ में Bhilai के पूर्व CGM जीपी सिंह को मिला QCFI का बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्वालिटी के महाकुंभ में Bhilai के पूर्व CGM जीपी सिंह को मिला QCFI का बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड

09/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilais-former-CGM-GP-Singh-received-QCFIs-Best-Director-Award-in-the-Mahakumbh-of-Quality
  • क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) द्वारा “नेशनल कन्वेशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स-2023″का आयोजन नागपुर में किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। क्वालिटी के महाकुंभ के नागपुर में “क्यूसीएफआई बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड (QCFI Best Director Award)”  घोषणा की गई। भिलाई चेप्टर के सचिव, क्यूसीएफआई के चार बार के डायरेक्टर तथा भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्नि शमन सेवाएं) जीपी सिंह को प्रथम “क्यूसीएफआई बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड” से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

ये खबर भी पढ़ें : MA Durg के अध्यक्ष बने डाक्टर राजू भैसारे, संतोष नशीने सचिव, सेक्टर 9 हॉस्पिटल का दबदबा

इस घोषणा के साथ ही क्वालिटी सर्कल (Quality Circle) प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। यह पुरस्कार नागपूर मे आयोजित एक गरिमामय समारोह मे के प्रेसीडेंट अविनाश मिश्र एवं भारत के क्वालिटी गुरु व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर(क्यूसीएफआई) डीके श्रीवास्तव ने प्रदान किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS मीटिंग 20 जनवरी को फाइनल, क्या-कुछ होगा भी…

विदित हो की क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) द्वारा “नेशनल कन्वेशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स-2023 (National Convention on Quality Concepts-2023)” का आयोजन 4 से 7 जनवरी 2024 के मध्य नागपुर में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : पूर्व DRM सतीश कुमार होंगे रेलवे बोर्ड के सदस्य, संभाला पदभार

क्वालिटी कन्सेप्टस के इस महाकुम्भ मे देशभर के 650 से अधिक संस्थान के लगभग 2200 से अधिक क्वालिटी कन्सेप्टस टीमे तथा 12,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।विदित हो कि क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) देश की एक प्रतिष्ठित संस्था है जिसके पूरे देश में 35 चेप्टर्स संचालित है।

ये खबर भी पढ़ें : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव, रमन सिंह

इस राष्ट्रीय संस्थान का संचालन क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) के 22 सदस्यीय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा किया जाता है। उल्लेखनीय है कि इन 22 डायरेक्टर्स के योगदान का मूल्यांकन करते हुए क्यूसीएफआई ने इस वर्ष से एक नए पुरस्कार “बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड” प्रदान करने का निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP EX OA के कैंप में पहले सेहत की जांच, फिर EPS 95 आंदोलन पर बात, 12 को करेंगे EPFO दफ्तर पर प्रदर्शन

“क्यूसीएफआई बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड” हेतु निर्धारित मूल्यांकन पद्धति के तहत जीपी सिंह के योगदान का आकलन किया गया। श्री जी पी सिंह अपने इनोवेटिव कार्यों के लिए जाने जाते हैं। जीपी सिंह ने क्यूसीएफआई में कई नई परम्पराओं को जन्म देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री सिंह ने क्यूसीएफआई में पहली बार सेफ्टी सर्कल जैसे नये कॉन्सेप्ट के निर्माण तथा इसके क्रियान्वयन में अहम भूमिका अदा किया है।

जीपी सिंह ने जहां अपने कुशल नेतृत्व से भिलाई चेप्टर को एक नई ऊँचाई प्रदान की है। वहीं, भुवनेश्वर चेप्टर के स्थापना तथा नागपुर चेप्टर के रिवाइवल में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP के RCL में सेफ्टी वीक: सेल्फी, कठपुतली, कविता, पोस्टर और रंगोली पढ़ा रही सुरक्षा का पाठ, देखिए फोटो

उन्होंने चीन तथा जापान में आयोजित इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कंट्रोल सर्कल (International Convention on Quality Control Circle) (आईसीक्यूसीसी) में भी प्रतिभागिता की है। जीपी सिंह के नाम 06 पेटेंट तथा 03 कॉपीराइट होने के साथ ही उन्हें सृजनात्मक कार्यों के लिए चार बार राष्ट्रीय विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है एवं उन्हें मोस्ट इनोवेटिव मैनेजर के अवार्ड से भी नवाजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विमोचन, पढ़िए 10 लक्ष्य

जीपी सिंह के बेस्ट डायरेक्टर एवार्ड से सम्मानित होने पर क्यूसीएफआई भिलाई चेप्टर के चेयरमैन केके सिंह, कोषाध्यक्ष वी के चौधरी, प्रशिक्षण प्रभारी एस के त्रिवेदी, पीआरओ सत्यवान नायक, भुवनेश्वर चेप्टर के चेयरमैन एसएस मोहंती, सचिव राम शंकर दास सहित विभिन्न चैप्टर के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: SEWA ने 10 जनवरी तक बढ़ाई एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम का विकल्प भरने की तारीख

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: कोयला और PCM तेल का उपयोग कम, वेस्ट हीट से बिजली प्रोडक्शन 15.9% बढ़ा, 48.2 करोड़ की बचत
Next: मस्ती और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लेना है मजा तो आइए Durg-Bhilai के इस आइलैंड पर

Related Stories

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.