Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking: दिल्ली में बैठक कर लौटे विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल में कौन होगा शामिल, CM ने दिया बड़ा बयान
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Big Breaking: दिल्ली में बैठक कर लौटे विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल में कौन होगा शामिल, CM ने दिया बड़ा बयान

18/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-CM-Vishnudev-Sai-returned-after-meeting-in-Delhi-who-will-be-included-in-the-cabinet-CM-gave-a-big-statement
  • CM विष्णुदेव साय ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री (CM) विष्णुदेव साय ने मंत्री मंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली से सोमवार सुबह रायपुर लौटे विष्णुदेव साय ने मंत्री मंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के बारे में बड़ी बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स: कोश्यारी रिपोर्ट के बाद इस कमेटी ने महज 2000 रुपए पेंशन की सिफारिश की…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली से रायपुर लौट चुके है। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की।
CM विष्णुदेव साय ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की है। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर रायशुमारी हुई है। शीघ्र ही छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल का गठन कर दिया जाएगा। इसमें नए और पुराने दोनों चेहरे को मंत्री मंडल में स्थान दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Artificial Intelligence पर SAIL, TATA, IIT के एक्सपर्ट जुटे, इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही बड़ी बात

हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को दिल्ली में BJP के बड़े नेताओं से मुलाकात की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी.नड्डा के बंगले पर बड़ी बैठक भी हुई हैं। इसमें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें : IIM: Bhilai Steel Plant की टीम के Research Paper ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जीता पुरस्कार

दिल्ली में हुई बैठक में तीन राज्यों में मंत्री मंडल के विस्तार को लेकर गहन मंथन किया गया है। वहीं अब माना जा रहा है कि शीघ्र ही छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश और राजस्थान में नई सरकार के मंत्री मंडल का गठन कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : कब्जेदारों के खिलाफ BSP का तोड़ू दस्ता पहुंचा मरौदा, अवैध निर्माण ध्वस्त

आपको बता दें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था। इसके बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं ने आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया। जबकि दो उप मुख्यमंत्री ने भी शपथ लिया है। इसमें ओबीसी वर्ग से आने वाले अरुण साव और सामान्य वर्ग से ताल्लुख रखने वाले विजय शर्मा शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant: SAIL विजन स्टेटमेंट में खो गए अधिकारी, सबकी नजरें टिकी रही मोबाइल पर

साथ ही 15 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे डॉ.रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की जा चुकी है, जिसके लिए डॉ.रमन ने रविवार को नामांकन भी दाखिल कर दिया है। वहीं मंत्री मंडल विस्तार में सरगुजा से लेकर बस्तर तक के नेताओं और हर वर्ग के प्रतिनिधियों को कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: इन सेक्टर एरिया में रोज 3 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, पढ़िए शेड्यूल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Pensioners: लोकसभा में सुप्रिया सूले ने PM Modi की गारंटी, EPFO पर किया तंज, सुनाया बुजुर्गों का दुखड़ा
Next: BIG NEWS: छत्तीसगढ़ BJP को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, विजय बघेल संग इन नामों पर हो रही चर्चा

Related Stories

Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.