Big Breaking: दुर्ग, बिलासपुर कोरबा, राजनांदगांव, रायगढ़ में नए कलेक्टर, SP तो कहीं ASP नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीगढ़ में आगामी नवंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नौ अक्टूबर को चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लग चुका है। प्रशासनिक मिशनरी चुनाव आयोग के अधीनस्थ हो चुके है। वहीं दो दिन पहले यानी 11 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने दुर्ग के पुलिस अधीक्षक (SP), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहित कुछ जिलों के कलेक्टर और मंत्रालय में पदस्थ सचिव स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था। वहीं हटाए गए जिलों और वि
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीगढ़ में आगामी नवंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नौ अक्टूबर को चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लग चुका है। प्रशासनिक मिशनरी चुनाव आयोग के अधीनस्थ हो चुके है। वहीं दो दिन पहले यानी 11 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने दुर्ग के पुलिस अधीक्षक (SP), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहित कुछ जिलों के कलेक्टर और मंत्रालय में पदस्थ सचिव स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था। वहीं हटाए गए जिलों और विभागों में आज चुनाव आयोग ने नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौप दिया गया है। आयोग के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उक्त नियुक्ति का पत्र जारी किया, जिसके तहत 02 जिलों के कलेक्टर, 03 जिले के SP और ASP सहित कुल आठ प्रशासनिक अफसरों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा राज्य के प्रशासनिक हल्कों में परिवर्तन कर दिया गया है। बीते दिनों बिलासपुर और रायगढ़ के कलेक्टर्स को हटा दिया गया था, जिनके स्थान पर अब नए अफसरों को नियुक्त कर दिया गया है। जारी आदेश की कॉपी पर नजर डाले तो 2009 बैच के IAS अफसर अवनीश कुमार शरण को बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं 2010 बैंच के IAS अधिकारी कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ जिले का कलेक्टर नियुक्त कर दिया गया है। इसी तरह 2012 बैच की IAS अफसर इफ्फत आरा को प्रबंधक संचालक समग्र शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उन्हें संयुक्त सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, प्रबंध संचालक, मार्कफेड एवं प्रबंध संचालक नान का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।