Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में कहीं भी दिखे असुरक्षित कार्यस्थल, फौरन कीजिए 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में कहीं भी दिखे असुरक्षित कार्यस्थल, फौरन कीजिए 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल

Azmat ali 26/02/2026 1 minute read
If You Notice any Unsafe Work Place at Bhilai Steel Plant Immediately Call 0788-286-1212 and 0788-286-1111

सेफ्टी कंट्रोल के फोन नंबर हर विभाग में डिस्प्ले। नियर मिस केस, बाल-बाल बचने वाली घटनाओं को भी सूचित किया जाना चाहिए।

  • ईडी वर्क्स राकेश कुमार बोले-दुर्घटना होने के बाद नहीं, दुर्घटना के पहले दें जानकारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र में आप काम करते हैं तो ये फोन नंबर 0788-286-1212 और 0788-286-1111 जरूर सेव कर लीजिए। खुद के लिए और अपने साथियों के लिए ऐसा जरूर करें। प्लांट में कहीं भी असुरक्षित कार्य कोई करता दिखे। या जबरन विभाग में अधिकारी काम कराने के लिए जोर लगाएं तो आप ऊपर दिए गए फोन नंबर पर कॉल कर दीजिए।

ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने खुद इस इस नंबर को प्रसारित कराया है ताकि प्लांट में हादसों को रोका जा सके। इसलिए इस मुहिम में आप भी हिस्सा लें और असुरक्षित कार्य होने से रोकने में मददगार बनें।

सीटू के महासचिव टी.जोगा राव, अध्यक्ष विजय कुमार जांगड़े, सहायक महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी, डीवीएस रेड्डी, के. सुंदर ने हादसों को रोकने के लिए ईडी वर्क्स राकेश कुमार को कई सुझाव दिए। इस पर ईडी वर्क्स ने कहा-हर तरफ से अभियान चलाना होगा। सबको अपनी हिस्सेदारी निभानी होगी। प्लांट में जगह-जगह होर्डिंग लगाई गई है, जिस पर फोन नंबर लिखे हैं। बगैर किसी झिझक के कर्मचारी-अधिकारी फोन करें।

विजन को बड़ा करना होगा
चर्चा के दौरान ईडी वर्क्स ने कहा कि हम अक्सर घटना अथवा दुर्घटना हो जाने के बाद सुरक्षा के उपाय कर रहे हैं, जबकि दुर्घटना ना होने के सारे संभावनाओं के ऊपर हमें हमेशा सोचते रहना चाहिए। विजन को बड़ा करना होगा, ताकि घटना घटने के पहले ही उपायों की दिशा में काम कर सकें, ताकि घटनाओं अथवा दुर्घटनाओं को कम करते हुए धीरे-धीरे पूरी तरह से रोक लगाया जा सके।

इसीलिए कामगारों को अपने विभागीय स्तरों के उच्च अधिकारियों, विभाग प्रमुखों से लेकर ईडी वर्क्स के स्तर तक अपने सुझाव को पेश करते रहना चाहिए, तभी उन सुझावों का अध्ययन कर उस पर काम किया जा सकेगा।

सेफ्टी कंट्रोल में फोन करके दें सुझाव
संयंत्र के अंदर असुरक्षित कार्य असुरक्षित घटनाएं, दुर्घटनाएं एवं संयंत्र के कार्य स्थल को बेहतर और सुरक्षित बनाने के सुझाव आदि को सेफ्टी कंट्रोल के लिए जारी किए गए नंबरों पर सूचित किया जाना चाहिए, ताकि लगातार स्थितियों में सुधार होते रहे।

सेफ्टी कंट्रोल के फोन नंबर हर विभाग में डिस्प्ले किए गए हैं। साथ ही साथ नियर मिस केस अर्थात बाल बाल बचने वाली घटनाओं को भी सूचित किया जाना चाहिए, ताकि उन घटनाओं से बचा जा सके। इन कदमों से दुर्घटनाएं धीरे-धीरे कम होने लगेगी और सुरक्षित कार्य करने की दिशा में हर स्तर पर चेतना का संचार होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ी चोरी, 3 चोरों ने सुपरवाइजर का छीना मोबाइल, काट ले गए केबल, CISF पहुंची चोरों के गड्ढे तक, माल बरामद
Next: SAIL NEWS: SESBF से NPS में पैसा ट्रांसफर करना ट्रस्ट डीड और नियमों का उल्लंघन, CITU बोला-आयकर विभाग वापस ले लेगा ये दर्जा

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.