Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ी चोरी, 3 चोरों ने सुपरवाइजर का छीना मोबाइल, काट ले गए केबल, CISF पहुंची चोरों के गड्ढे तक, माल बरामद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ी चोरी, 3 चोरों ने सुपरवाइजर का छीना मोबाइल, काट ले गए केबल, CISF पहुंची चोरों के गड्ढे तक, माल बरामद

Azmat ali 26/02/2026 1 minute read
Breaking News Theft at Bhilai Steel Plant 3 Thieves Snatch Supervisors Mobile Phone Cut Cables 1

सीआइएसएफ जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन। गड्‌ढे में छुपाकर रखे थे चोरी के कॉपर केबल, बरामद। एक्स सर्विस मैन की थी रात में ड्यूटी।

  • ओएचपी में एक्स सर्विस मैन के बजाय सीआइएसएफ जवानों की तैनाती की मांग। 
  • मामला काफी संदिग्ध लग रहा है। रात में एक से डेढ़ बजे की घटना है तो भोर में 4 बजे सीआइएसएफ को खबर क्यों दी गई?

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। ओर हैंडलिंग प्लांट-ओएचपी ए एरिया में चोरी से हड़कंप मच गया है। 3 चोर प्लांट में घुसे। जीआर कंपनी के सुपरवाइजर का मोबाइल छीन लिया।

करीब 60 मीटर केबल काटने के बाद फोन वापस किए और फरार हो गए। घटना करीब रात एक से डेढ़ बजे की बताई जा रही है। लेकिन, सीआइएसएफ को भोर में 4 बजे खबर दी गई। जबकि यहां सिक्योरिटी की जिम्मेदारी एक्स सर्विस मैन को बीएसपी प्रबंधन ने सौंपी है। घटना के बाद सिक्योरिटी पर सवाल उठ गए हैं।

सीआइएसएफ जवानों ने एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। हर तरफ घेरबंदी की गई। ओएचपी के ही एक मशीन के पास गड्‌ढा करके चोर वहीं चोरी का माल छुपाकर रखे थे। सीआइएसएफ जवानों ने चोरी का कॉपर केबल बरामद कर लिया है।

ओएचपी के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बयान में सुपरवाइजर ने बताया कि रात में 3 आदमी आए थे। मोबाइल छीनने के बाद केबल काटना शुरू किए। घेरकर रखे थे, ताकि भाग न सकें। वारदात को अंदाज देने के बाद बोलकर गए कि किसी को बताना नहीं।

बताया जा रहा है कि 60 मीटर केबल को तीन पार्ट में काटा गया है। खबर मिलते ही भोर में सीआइएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। पूरा मामला काफी संदिग्ध लग रहा है। रात में जब एक से डेढ़ बजे की घटना है तो भोर में 4 बजे सीआइएसएफ को खबर क्यों दी गई? एक्स सर्विस मैन की ड्यूटी थी तो वह मौके से गायब कैसे रहे? सुपरवाइजर के बयान को लेकर भी आशंका जाहिर की जा रही है? जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

बीएसपी कर्मचारियों का कहना है कि जिस प्वाइंट पर चोरी की वारदात हुई है, वहां काफी जंगल का एरिया है। यहां झाड़ियों की कटाई तक नहीं होती है। प्रकाश व्यवस्था भी ठीक से नहीं है। खुले रास्ते हैं। सीआइएसएफ जवानों की यहां तैनाती होनी चाहिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL प्रबंधन SESBF ट्रस्ट का संरक्षक है, मालिक नहीं, मामला कोर्ट में, BAKS बोला-कर्मचारियों से पूछे बगैर NPS में पैसा न भेजें
Next: भिलाई स्टील प्लांट में कहीं भी दिखे असुरक्षित कार्यस्थल, फौरन कीजिए 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.