बोकारो स्टील प्लांट से BGH, OHS और RFID पर बड़ी खबर, अब कार्ड की जरूरत नहीं

Big news from Bokaro Steel Plant on BGH, OHS and RFID, no need for card now
  • बीजीएच में विजिटिंग आवर में आरएफआइडी कार्ड की नहीं है आवश्यकता: प्रेम कुमार

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro STeel Plant) द्वारा संचालित बोकारो जनरल हॉस्पिटल (Bokaro General hospital) की समस्याओं को लेकर प्रबंधन से सीधी बात की गई है। भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल, कार्यवाहक महामंत्री प्रेम कुमार के नेतृत्व मे बोकारो जनरल हॉस्पिटल (Bokaro General hospital) के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी विभूति भूषण करुणामय से वार्ता हुई, जिसमे भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के मुद्दे पर सहमति बनी।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

मरीजों के परिजनों से मिलने के समय क़ो (विजिटर ऑवर) अगले सप्ताह से RFID कार्ड से मुक्त कर दिया जाएगा, लेकिन इसके आलावा अन्य समय मे RFID कार्ड लागू रहेगा। डॉक्टरों, नर्सो और BGH के कर्मचारियों क़ो व्यवहार कुशल बनाए रखने क़ो कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

Shramik Day

यूनियन नेताओं को प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि BGH और OHS में स्पेशलिस्ट ENT, हार्ट के डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। OHS मे जल्द ही ENT और हार्ट के डॉक्टर आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: सबसे अधिक उत्पादन लागत दुर्गापुर और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल

OHS में रविवार क़ो भी फार्मासिस्ट देने पर सहमति बनी है। बैठक में मुख्य रूप से संघ के सुरेंद्र महतो, शम्भू कुमार, मुकेश कुमार, सुशील कुमार सिंह, एन के सिंह और धर्मेंद्र मल्लाह शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक गाएंगगे हिंदी और गैर हिंदी में गाना, आप जरूर आना