Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक गाएंगे हिंदी और गैर हिंदी में गाना, आप जरूर आना
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक गाएंगे हिंदी और गैर हिंदी में गाना, आप जरूर आना

Azmat ali 23/06/2025 (Last updated: 24/06/2025) 1 minute read
Employees of Bhilai Steel Plant will sing songs in Hindi and non-Hindi, you must come

महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में प्रातः 10:00 बजे अंतरविभागीय संगीत (गायन) प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ होगा।

  • भिलाई टाउनशिप सहित खदान क्षेत्र के संयंत्रकर्मियों ने प्रतियोगिता में विशेष रुझान लेते हुए बड़ी संख्या में आवेदन किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा, प्रतिवर्ष की की भाँति , इस वर्ष भी अंतरविभागीय संगीत (गायन) प्रतियोगिता-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी अधिकारियों की ग्रेडिंग मत कीजिए खराब, इधर-सीजीएम ने स्वीकारा यहां है कुछ खामियां

24 जून 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में प्रातः 10:00 बजे इसका औपचारिक शुभारंभ होगा। पाँच दिवसीय इस प्रतियोगिता में संयंत्र के विभिन्न विभागों से आए प्रतिभागी एकल एवं युगल गायन की अपनी विविध और मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से संगीतप्रेमियों को एक सुरमयी अनुभव प्रदान करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: सुकमा IED ब्लास्ट में पुलिस अधिकारी के शहीद होने पर राज्यपाल-सीएम ने ये कहा

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य संयंत्रकर्मियों एवं उनके परिवारजनों की छिपी हुई गायन प्रतिभा को उजागर कर उन्हें एक मंच प्रदान करना है। साथ ही सांस्कृतिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन न केवल भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मवीरों की कला-निष्ठा और रचनात्मक ऊर्जा का प्रतीक होगा, बल्कि यह कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों की झोली में आया ये पुरस्कार

24 से 28 जून 2025 तक महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम में संयंत्रकर्मी और उनके पति/पत्नी हिंदी, गैर हिंदी और युगल गायन के विभिन्न वर्गों में अपनी गायिकी का जादू बिखेरेंगे। प्रतियोगिता के नियमानुसार प्रतिभागी केवल दो वर्गों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम ने प्रोडक्शन में उड़ाया गर्दा, पढ़ें रिपोर्ट

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल संगीत के प्रति प्रेम और सम्मान को बढ़ावा देना ही नहीं है, बल्कि भारत की विविध भाषाओं और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को एक मंच पर प्रस्तुत करना भी है। यहाँ छत्तीसगढ़ी, तमिल, बंगला, पंजाबी, भोजपुरी व गुजराती जैसी विभिन्न भाषाओं की मिठास सुनने को मिलेगी, जो भाषाई और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से अच्छी खबर, कैपिटल रिपेयर के बाद कोक पुशर 7 शुरू, 15 साल की छुट्टी

इस वर्ष भिलाई टाउनशिप सहित खदान क्षेत्र के संयंत्रकर्मियों ने प्रतियोगिता में विशेष रुझान लेते हुए बड़ी संख्या में आवेदन किया है, जो कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के सिर्फ अपने कार्यक्षेत्र में ही नहीं, वरन सांस्कृतिक और कलात्मक क्षेत्रों में भी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रोपे पौधे

भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने प्रारंभ से ही इस अंचल की कला-संस्कृतियों को सहेजने और संवारने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में, प्रतिवर्ष आयोजित यह कार्यक्रम संयंत्रकर्मियों को उनकी दैनिक दिनचर्या की भागदौड़ से हटकर, अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को जीवित रखने का अवसर देता है, जो अक्सर आधुनिक जीवनशैली में कहीं दब सी जाती हैं और सही समय व मंच की तलाश में रहती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो टाउनशिप में अब विज्ञापन का ठेका, BSL की होगी कई करोड़ की कमाई

इस प्रकार की प्रतियोगिताएं संयंत्र कर्मियों के भीतर छिपी हुई रचनात्मकता और सांस्कृतिक रुचियों को उजागर करने का एक सशक्त माध्यम बन सकती हैं। यह कार्यक्रम पुर्णतः निःशुल्क है। इस्पात नगरी के कलाप्रेमी नागरिक प्रतियोगिता का आनंद लेने सम्मिलित हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के सिंटर प्लांट्स बिरादरी ने किया रक्तदान
Next: सबसे अधिक उत्पादन लागत भिलाई और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.