Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई महापौर परिषद: हार्स राइडिंग ट्रैक, स्वीमिंग पुल, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, डबरा पारा का नाम सम्राट अशोक चौक रखने पर मुहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर परिषद: हार्स राइडिंग ट्रैक, स्वीमिंग पुल, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, डबरा पारा का नाम सम्राट अशोक चौक रखने पर मुहर

Azmat ali 30/07/2025 1 minute read
Bhilai Mayor Council: Horse riding track, swimming pool, sewerage treatment plant, Dabra Para to be named as Samrat Ashok Chowk approved

महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में बुधवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए।

  • महापौर परिषद की बैठक में विभिन्न कार्य कराने की मिली स्वीकृति।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई (Municipal Corporation Bhilai) के महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में बुधवार को हुई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्यों के समक्ष 12 एजेण्डा विचारार्थ प्रस्तुत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ED Works QC Trophy, 40 टीमों का जलवा

प्रमुख रूप से हार्स राइडिंग ट्रैक निर्माण, चौक का नामकरण, सामुदायिक भवन का नामकरण, ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु इंदौर दौरा, राजस्व वृद्वि हेतु विद्युल पोल एवं ट्यूबलर पोल में विज्ञापन बोर्ड, सुरक्षा गार्ड की सेवांए हेतु कार्योत्तर एवं वित्तीय स्वीकृति, जलप्रदाय, स्वीमिंग पुल निर्माण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण, भूखण्डों का पुनः निविदा आमंत्रित किए जाने का मुद्दा है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 7 कर्मचारियों की झोली में आया ये अवॉर्ड

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत जोन 01 प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में हार्स राइडिंग ट्रैक निर्माण कार्य एवं न्यू खुर्सीपार स्थित डबरा पारा चौक का नाम परिवर्तित कर सम्राट अशोक चौक करने की स्वीकृति मिली।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा में परिवार को 25 लाख, एम्बुलेंस-अंतिम संस्कार खर्च 25 हजार, 10 अगस्त तक तारीख

वार्ड क्रं. 27 शास्त्री नगर नहर के पास स्थित सामुदायिक भवन को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के नामकरण किये जाने एवं नगर पालिक निगम इंदौर (म.प्र.) में ठोस तथा सरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत किये गए उत्कृष्ट कार्यो के अवलोकन एवं अध्ययन हेतु नगर निगम भिलाई के महापौर, सभापति, समस्त पार्षदगण एवं संबंधित अधिकारियों को भेजे जाने की अनुमति हेतु तथा राजस्व आय की वृद्वि हेतु निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गो में स्थित विद्युत पोल एवं ट्यूबलर पोल में विज्ञापन बोर्ड (लॉलीपॉप) लगाने के संबंध में महापौर परिषद से स्वीकृति मिली।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े नए अधिकारियों का BSP Officers Association ने किया वेलकम

नगर निगम भिलाई (Municipal Corporation Bhilai) के संपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था हेतु 100 कार्यरत सुरक्षागार्ड की सेवांए जारी रखे गए की व्यय एवं कार्योत्तर की पुष्टि की वित्तीय स्वीकृति की अनुमति प्रदान करने एवं प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य, वार्ड क्रं. 70 हुड़को में सीवरेज पाईप लाईन एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य तथा नगर पालिक निगम भिलाई विभिन्न क्षेत्रों (योजनाओं) में रिक्त आवासीय/व्यवसायिक/आवास सह व्यवसायिक भूखण्डों के अंतरण के संबंध में पुनः निविदा आमंत्रित किये जाने महापौर परिषद ने सहमति प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर उतरे सड़क पर, ESIC के नाम पर पल्ला झाड़ रहा प्रबंधन

बैठक में महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, केशव चौबे, एकांश बंछोर, चंद्रशेखर गंवई, रिता सिंह गेरा, नेहा साहू, मालती ठाकुर, उपायुक्त/सह सचिव नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त अजय राजपूत, अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, अरविंद शर्मा, सुनील जैन, संजय अग्रवाल, विनीता वर्मा, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता अर्पित बंजारे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे का सीनियर सेक्शन इंजीनियर 15 हजार की रिश्वित लेते रंगे हाथ धराया

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद: प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, क्रिकेट अकादमी, कृषि, भारतमाला परियोजना, रेत अवैध उत्खनन पर ये फैसले
Next: रिश्वतबाज Income Tax Inspector और दलाल को सीबीआई ने दबोचा, 5 लाख की डिमांग, 70 हजार लेते धराए

Related Stories

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.