Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bilaspur High Court: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के औचक निरीक्षण से छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप, हर तरफ हो रही तारीफ
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Bilaspur High Court: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के औचक निरीक्षण से छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप, हर तरफ हो रही तारीफ

04/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bilaspur-High-Court-Surprise-inspection-of-Chief-Justice-Ramesh-Sinha-created-stir-in-Chhattisgarh-praise-is-being-received-everywhere
  • लाइब्रेरी और रिकॉर्ड रूम समेत पुराने कोर्ट भवन के कई इलाकों की दीवारों और छत में पानी का रिसाव पाया गया।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। अपनी सक्रियता से हर किसी का ध्यान खींच लिया है। कामकाज को लेकर तारीफ हो रही है। वहीं, जिला न्यायालयों में भी हर कोई हरकत में आ गया है। औचक निरीक्षण के लिए कब और कहां पहुंच जाएं, इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: 15 अगस्त 2023: भिलाई में आजादी के 76वें जश्न पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, तैयारी शुरू

उच्च न्यायालय के प्रकरणों की सुनवाई के बाद गुरुवार को उन्होंने बेमेतरा जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी न्यायालय कक्षों, वाहन पार्किंग, साफ-सफाई, शौचालय एवं अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों के लिए व्यवस्था का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: देश-विदेश की हर आपदा में मदद का फरिश्ता बनकर पहुंचते हैं SAIL कर्मी मनोज

निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी (Library) और रिकॉर्ड रूम (Record Room) समेत पुराने कोर्ट भवन के कई इलाकों की दीवारों और छत में पानी का रिसाव पाया गया। वकील के कमरे में पानी के रिसाव पर चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, एसपी भावना गुप्ता, एसडीएम सुरुचि सिंह एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और उन्हें सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए हुए।

ये खबर भी पढ़ें:   Chhattisgarh News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा फैसला

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने 5 से 10 साल पुराने लंबित मामलों पर चर्चा करने के लिए न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की और पुराने मामलों, खासकर सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत मामलों के निपटारे को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए।

ये खबर भी पढ़ें:   EPS 95 Pension: सरकार और EPFO पर भड़के पेंशनर्स, देशभर में हंगामा का प्लान तैयार

औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से भी बातचीत की और उनकी चिंताओं को दूर किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा और अतिरिक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस एमवीएलएन सुब्रमण्यम भी उनके साथ थे।

ये खबर भी पढ़ें:   Organ Donation: भिलाई स्टील प्लांट ने अंगदान की छेड़ी मुहिम, वॉकथॉन में दौड़ अधिकारी-कर्मचारी और मेडिकल स्टाफ

उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में मात्र तीन माह ही हुए हैं। इस अल्प अवधि में उन्होंने विभिन्न जिला न्यायालयों और बिलासपुर सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये हैं। परिणामस्वरूप, बुनियादी ढांचे और कामकाजी परिस्थितियों में महत्वपूर्ण बदलाव देखे गए हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL में Accident, कर्मचारी झुलसा, BGH में भर्ती
Next: SAIL ने 2070 तक का कार्बन पर बनाया प्लान, जर्मन कंपनी संग संभाली Steel Plant की कमान

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.