Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Variable Perks-Allowances Circular 2026: विकल्प चुनने की आखिरी तारीख 20 जून
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Variable Perks-Allowances Circular 2026: विकल्प चुनने की आखिरी तारीख 20 जून

Azmat ali 13/06/2026 (Last updated: 13/06/2026) 1 minute read
SAIL Variable Perks Allowances Circular 2026 Deadline for Option Selection is June 20

लंच/मील कूपन चुनने वाले कर्मचारियों के लिए राशि 100 रुपए प्रति कार्य दिवस से बढ़ाकर 400 रुपए प्रति कार्य दिवस कर दी गई है।

  • SAIL कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के पर्क्स में बदलाव, मील कूपन पर मिलेगा अधिक टैक्स लाभ।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। SAIL Variable Perks-Allowances Circular 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए कैफेटेरिया अप्रोच के तहत मिलने वाले वैरिएबल पर्क्स एवं अलाउंस में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नए आयकर अधिनियम-2025 एवं आयकर नियम-2026 के अनुरूप यह संशोधन जून 2026 से लागू किया गया है। इस संबंध में राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) ने पॉलिसी सर्कुलर जारी किया है। विकल्प चुनने की आखिरी तारीख 20 जून तय की गई है।

सबसे बड़ा फायदा लंच/मील कूपन लेने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। अब कर्मचारियों को पहले की तुलना में चार गुना अधिक राशि का लाभ मिलेगा और आयकर में भी छूट प्राप्त होगी। 25 कार्य दिवस के आधार पर कर्मचारियों को अधिकतम 10,000 रुपए प्रतिमाह तक मील कूपन का लाभ मिल सकेगा। हालांकि वास्तविक राशि कर्मचारी द्वारा चुने गए प्रतिशत और निर्धारित सीमा के अनुसार तय होगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: ओवर स्पीड और दारू पीकर ड्यूटी मत आना, धर लेगा प्रबंधन, चली जाएगी नौकरी, पढ़िए रूल्स

SAIL प्रबंधन ने सभी नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों से समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने विकल्प अपडेट करने की अपील की है, ताकि संशोधित पर्क्स एवं टैक्स लाभ का फायदा लिया जा सके।

वहीं, राउरकेला इस्पात कर्मचारी संघ के मुखिया हिमांशु शेखर बल का कहना है कि जो कर्मचारी मील कूपन में अपना आयकर बचाना चाहते हैं, वे पर्क्विसाइट टेबल के पहले तीन आइटम चुनेंगे और उसमें कैंटीन/मील कूपन में 10% लेंगे। अन्य दो (1&3) जोड़ने में 6.5% लेंगे।

फिर आप वाहन मेंटेनेंस के लिए 10% लेंगे, क्योंकि इसमें आपको इनकम टैक्स छूट मिलती है। RSP के कर्मचारी ज़ोन पोर्टल में लॉ- इन करके यह विकल्प ले सकते हैं। चयन करने की अंतिम तिथि 20 जून है। सभी कर्मचारी इसका लाभ उठाएं। New Tax Regime में दो आइटम लाउंज कूपन और व्हीकल मेंटेनेंस एलाउंस पर टैक्स में छूट मिलती है। इसलिए इन दोनों को अधिकतम चुनें।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Update: सरकार ने बल्क पेट्रोल-डीजल खरीद पर लगाई रोक, महंगाई दर में बढ़ोतरी, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

आप भी जानिए महत्वपूर्ण तारीख

आदेश जारी : 12 जून 2026
संशोधित व्यवस्था लागू : जून 2026 से
ऑनलाइन विकल्प भरने की अंतिम तिथि : 20 जून 2026
अधिकतम पर्क्स सीमा : बेसिक वेतन का 26.5%
मील कूपन पर टैक्स छूट : 10,000 रुपए प्रतिमाह तक

मील कूपन की राशि 100 से बढ़कर 400 रुपए प्रतिदिन

सर्कुलर के अनुसार, कैफेटेरिया योजना के तहत लंच/मील कूपन चुनने वाले कर्मचारियों के लिए राशि 100 रुपए प्रति कार्य दिवस से बढ़ाकर 400 रुपए प्रति कार्य दिवस कर दी गई है। कंपनी ने यह वृद्धि दो समय के भोजन/रिफ्रेशमेंट के लिए प्रतिदिन 200-200 रुपए की दर को ध्यान में रखते हुए की है।

ये खबर भी पढ़ें: Job Fair: 17 जून को 2329 पदों पर भर्ती, 10वीं से इंजीनियरिंग, एमबीबीएस तक को मौका, यहां आइए, नौकरी पाइए

10,000 रुपए तक टैक्स छूट का लाभ

नए आदेश के तहत मील कूपन पर मिलने वाली राशि पर 10,000 रुपए प्रतिमाह तक आयकर छूट उपलब्ध होगी। यह छूट प्री-पेड मील इंस्ट्रूमेंट (Meal Coupon/Card) के माध्यम से दी जाएगी। हालांकि कर छूट का वास्तविक लाभ कर्मचारी द्वारा चुने गए टैक्स रिजीम (Old Tax Regime या New Tax Regime) पर निर्भर करेगा।

कुल पर्क्स सीमा में कोई बदलाव नहीं

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए पर्क्स एवं अलाउंस की कुल अधिकतम सीमा बेसिक वेतन के 26.5 प्रतिशत तक ही रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: मोदी जी SAIL अधिकारी-कर्मचारी उच्च पेंशन से वंचित, EPFO कर रहा तंग, सेफी ने की हस्तक्षेप की मांग

कर्मचारियों को फिर से देना होगा विकल्प

नए संशोधन लागू होने के कारण सभी नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को अपने पर्क्स विकल्प (Option) दोबारा भरने होंगे। इसके लिए ऑनलाइन सुविधा RSP पोर्टल के Employee Zone में उपलब्ध कराई गई है। विकल्प जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है।

संशोधित पर्क्स बास्केट: किस मद में कितना प्रतिशत चुन सकेंगे कर्मचारी, बेसिक वेतन के अधिकतम 26.5 प्रतिशत तक

मद: बेसिक वेतन का प्रतिशत
कन्वेयंस/ट्रांसपोर्ट अलाउंस: 10% तक
कैंटीन/लंच/मील कूपन: 10% तक
LTC/LTA: 5% तक
शिक्षा सहायता: 5% तक
हॉस्टल सब्सिडी: 10% तक
समाचार पत्र/प्रोफेशनल साहित्य: 2% तक
ऊर्जा/फ्यूल अलाउंस: 3% तक
इंटरनेट/कम्युनिकेशन अलाउंस: 5% तक
वाहन मरम्मत एवं रखरखाव: 10% तक
घरेलू सहायक भत्ता: 5% तक
हाउस अपकीप अलाउंस: 5% तक
अन्य भत्ता: 10% तक

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organisation: मृत्यु क्लेम का तुरंत करें निपटारा, निष्क्रिय PF खाताधारकों को दिलाएं उनका पैसा, EPFO एक्शन में

किन 3 मदों को चुनना अनिवार्य (Compulsory)

कन्वेयंस/ट्रांसपोर्ट अलाउंस
कैंटीन/लंच/मील कूपन
LTC/LTA

कर्मचारियों के लिए क्या है सबसे बड़ा फायदा?

इस संशोधन का सबसे बड़ा लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो अपने पर्क्स बास्केट में मील कूपन का विकल्प चुनेंगे। पहले जहां प्रतिदिन केवल 100 रुपए का लाभ मिलता था, अब यह बढ़कर 400 रुपए प्रतिदिन हो गया है।

इसके साथ ही प्रति माह 10,000 रुपए तक की राशि पर टैक्स छूट मिलने से कर्मचारियों की वास्तविक बचत भी बढ़ेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि नए आयकर नियमों के अनुरूप किया गया यह संशोधन SAIL के हजारों नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को अतिरिक्त कर लाभ दिलाने में मदद करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: EPFO-श्रम मंत्रालय सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानकर 2014 से पूर्व रिटायर्ड को दे EPS 95 हायर पेंशन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: ओवर स्पीड और दारू पीकर ड्यूटी मत आना, धर लेगा प्रबंधन, चली जाएगी नौकरी, पढ़िए रूल्स
Next: तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी-ब्लॉक: नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संडे को, सांसद-विधायक बनेंगे साक्षी

Related Stories

Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
BSP Coke Oven Accident BMS Alleges Negligence by Operating Authority and Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कोक ओवन हादसे पर बीएमएस ने कहा-ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही

Azmat ali 15/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
BSP Coke Oven Accident BMS Alleges Negligence by Operating Authority and Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कोक ओवन हादसे पर बीएमएस ने कहा-ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही

Azmat ali 15/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
EPS 95 Higher Pension EPFO __Faces Embarrassment in Court once Again
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension: एक बार फिर EPFO की कोर्ट में किरकिरी, फंड पर कोर्ट ने गिनाई लाडली बहना संग केंद्र-राज्य की योजनाए

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.