'लोक धरोहर मंच, अहिवारा' के कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
- मुख्य अतिथि होंगे सांसद विजय बघेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लोक धरोहर मंच’ की होगी प्रस्तुति
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी-ब्लॉक की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 14 जून 2026 को आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित रहेंगे। साथ ही, कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सविता धवस की उपस्थिति बतौर अतिथि होगी। शपथ ग्रहण समारोह के साथ-साथ कॉलोनीवासियों के मनोरंजन के लिए एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया है। शाम 7:00 बजे से ‘लोक धरोहर मंच, अहिवारा’ के कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
बी-ब्लॉक तालपुरी कॉलोनी अध्यक्ष सुनील चौरसिया के मुताबिक रविवार शाम 7:00 बजे से क्लब हाउस प्रांगण में कार्यक्रम होगा। तालपुरी बी ब्लॉक कॉलोनीवासी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

