Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 4 का ब्लोइंग-इन, अब बहेगी पिघले लोहे की धारा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 4 का ब्लोइंग-इन, अब बहेगी पिघले लोहे की धारा

Azmat ali 23/07/2026 1 minute read
Blowing In of Blast Furnace 4 marks the beginning of a new operational chapter at Rourkela Steel Plant

ब्लास्ट फर्नेस-4 ने 8 सितंबर, 2020 को रिलाइनिंग के बाद अपना छठा अभियान प्रारंभ किया था। 5 जुलाई 2024 को ब्लो-डाउन हुआ था।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने ब्लास्ट फर्नेस-4 (बीएफ-4) के सफल ब्लोइंग-इन के साथ परिचालन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह कार्य आरएसपी के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (खान विकास) बीके गिरि, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) बीआर पलई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान) एमपी सिंह, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस पाल चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) राजेश दासगुप्ता, अनेक मुख्य महाप्रबंधक, आरएसपी के वरिष्ठ अधिकारी तथा ब्लास्ट फर्नेस विभाग एवं सहयोगी एजेंसियों के कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि, ब्लास्ट फर्नेस-4 ने 8 सितंबर, 2020 को रिलाइनिंग के बाद अपना छठा अभियान प्रारंभ किया था तथा 5 जुलाई, 2024 को इसे ब्लो-डाउन किया गया था। इसके बाद विस्तारित शटडाउन अवधि के दौरान फर्नेस में शॉटक्रिटिंग तथा अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य किए गए और जुलाई, 2026 में इसे पुनः संचालन के लिए तैयार किया गया। सफल ब्लोइंग-इन सूक्ष्म योजना, समन्वित क्रियान्वयन तथा ब्लास्ट फर्नेस समूह के समर्पित प्रयासों का परिणाम है, जिसमें विभिन्न सहयोगी विभागों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सभा को संबोधित करते हुए श्री आलोक वर्मा ने ब्लास्ट फर्नेस टीम को बीएफ-4 के सुरक्षित, स्थिर एवं सफल परिचालन प्रारंभ होने पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने परिचालन दक्षता बढ़ाने तथा प्रमुख तकनिकी-आर्थिक मानकों के अनुकूलन के माध्यम से हॉट मेटल की उत्पादन लागत कम करने पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से कोक की खपत (कोक रेट) में कमी, पल्वेराईज़्ड कोल इंजेक्शन (पीसीआई) दर में वृद्धि तथा उच्च हॉट-ब्लास्ट तापमान प्राप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे फर्नेस के समग्र प्रदर्शन एवं प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि हो सके।

बीआर पलई ने ब्लास्ट फर्नेस टीम तथा सभी सहयोगी विभागों को मरम्मत एवं पुनः संचालन कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी टीमों द्वारा प्रदर्शित सामूहिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए बीएफ-4 के तकनिकी-आर्थिक प्रदर्शन में निरंतर सुधार के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया।

ब्लास्ट फर्नेसेस के मुख्य महाप्रबंधक, सुमीत कुमार ने निदेशक प्रभारी, कार्यपालक निदेशकों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संपूर्ण ब्लास्ट फर्नेस कर्मीसमूह को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए विभिन्न सहयोगी विभागों के अमूल्य योगदान की भी सराहना की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township की दुकानों को नाप रहा भिलाई नगर निगम, पढ़ें क्यों
Next: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पेपर लीक मामलों में अब फास्ट-ट्रैक अदालत

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.