Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BMS: डीके पांडेय की SAIL से छुट्टी तय, एनजेसीएस में जाएंगे हिमांशु शेखर बल या भिलाई के दिनेश पांडेय
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BMS: डीके पांडेय की SAIL से छुट्टी तय, एनजेसीएस में जाएंगे हिमांशु शेखर बल या भिलाई के दिनेश पांडेय

Azmat ali 14/02/2026 1 minute read
BMS DK Pandey will be Relieved from NJCS Himanshu Shekhar Bal or Dinesh Pandey of Bhilai will Join NJCS

छत्तीसगढ़ बीएमएस के महामंत्री और भिलाई इस्पात मजदूर संघ-बीएमएस के अध्यक्ष दिनेश पांडेय को माइंस-नॉन कोल का सह प्रभारी बनाया गया है।

  • दिनेश पांडेय का कद बढ़ाया गया है। डीके पांडेय को माइंस-नॉन कोल का सह प्रभारी बनाया गया है।
  • राउरकेला बीएमएस के पदाधिकारियों ने दोनों पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री यानी एनजेसीएस में बीएमएस से चेहरा बदलने जा रहा है। उद्योग प्रभारी इस्पात डीके पांडेय को दोबारा उसी पद पर जगह नहीं मिली है।

अब राउरकेला के हिमांशु शेखर बल या भिलाई के दिनेश कुमार पांडेय प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। किसे एनजेसीएस में भेजा जाएगा, इस पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है। जल्द ही मीटिंग होने वाली है। इसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। भिलाई बीएमएस के अध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय का रिटायरमेंट 2027 में है। हिमांशु शेखर बल का रिटायरमेंट 2037 में है।

वह बीएमएस मुख्यालय में अभिलेखा विभाग का कामकाज डीके पांडेय संभालेंगे। इनके स्थान पर वाइजैग स्टील प्लांट के पूर्व कर्मचारी एन. जगदेश्वर राव को उद्योग प्रभारी इस्पात-खनिज बनाया गया है। सह प्रभारी इस्पात की जिम्मेदारी इस्पात हिमांशु शेखर बल को सौंपी गई है।

हिमांशु बल वर्तमान में राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हैं। बीएमएस के मान्यता कार्यकाल में वह एनजेसीएस सदस्य रह चुके हैं। राउरकेला की समिता मिश्र को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

बता दें कि भारतीय मजदूर संघ (BMS) का 21वां अखिल भारतीय त्रैवार्षिक अधिवेशन ओडिशा के पुरी में हुआ था। 2026-29 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। अध्यक्ष के रूप में एस. मल्लेशम और महामंत्री-सुरेंद्र कुमार को बनाया गया। तेलंगाना के एस. मल्लेशम अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के सुरेंद्र कुमार महासचिव चुने गए।

राउरकेला बीएमएस के पदाधिकारियों ने दोनों पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। बीएमएस राउरकेला के पदाधिकारियों के अलावा आरएसपी के ज्यादातर विभागों के प्रतिनिधि समारोह में शामिल हुए। हिमांशु बल और समिता मिश्रा को सम्मानित किया गया।

इस दौरान भविष्य की चिंताओं और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी तरह छत्तीसगढ़ बीएमएस के महामंत्री और भिलाई इस्पात मजदूर संघ-बीएमएस के अध्यक्ष दिनेश पांडेय का कद बढ़ाया गया है। वह माइंस-नॉन कोल के सह प्रभारी बनाए गए हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 से अच्छी खबर, प्रोडक्शन के लिए फायदे का सौदा
Next: राउरकेला स्टील प्लांट: एसएमएस-1 ने रचा इतिहास, कन्वर्टर ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, दुनिया में दर्ज है नाम

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.