Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BMS पहुंचा सेक्टर 9 हॉस्पिटल, बाहर आई ये खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BMS पहुंचा सेक्टर 9 हॉस्पिटल, बाहर आई ये खबर

08/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BMS-reached-Sector-9-Hospital-this-news-came-out
  • रेगुलर डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन एवं सेमीस्किल्ड स्टाफ की शीघ्र भर्ती की जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मान्यता प्राप्त यूनियन भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं में लगातार गिरावट, मेडिकल स्टाफ की कमी को तत्काल दूर करने एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

भिलाई इस्पात मजदूर संघ यूनियन का प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेक्टर 9 अस्पताल में विभिन्न वार्डों एवं ओपीडी का दौरा किया। प्रमुख मुद्दों कैंटीन में कूलर,ओपीडी 4B, 5C, ब्लड कलेक्शन में कूलर नहीं है। 9A,10A,E में पंखे का रेगुलेटर नहीं है। 10 E में कूलर ओपीडी 9B के सामने छज्जा टूट कर गिर रहा है। आईसीयू काउंलिंग के सामने पंखे नहीं चल रहे है। एच 5 वार्ड में छत से लगातार पानी टपकता है। यहां वाटर कूलर पीने का पानी नहीं है। डॉक्टर एवं पैरामेडिकल की कमी को दूर करने के प्रयास नहीं किया जा रहा है।

मेडिकल टोकन बुकिंग सेवा का स्लाट 10 दिन से बढ़ाकर 15 दिन करें

रेगुलर डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन एवं सेमीस्किल्ड स्टाफ की शीघ्र भर्ती होना चाहिए। वर्तमान में और भी डीएनबी डॉक्टरों की भर्ती होना चाहिए। कर्मचारियों को मेडिकल टोकन बुकिंग सेवा का स्लाट 10 दिन से बढ़ाकर 15 दिन किया जाए। पूर्व कर्मचारियों के लिए अग्रज संवाद के द्वारा बुक करने में तकनीकी कठिनाई जो हो रही है, उसे दूर की जाए। दूर दरार निजी मकानों में निवासरत कर्मचारियों को एम्बुलेंस सुविधा हेतु एंबुलेंस का दायरा बढ़ाया जाए।

संयंत्र भवन में एक्सरे मशीन दोबारा करें चालू

संयंत्र भवन में एक्सरे मशीन को पुन: चालू किया जाए। बीएसपी कर्मियों के आश्रित रोगियों की दवाई रिपीट मेन मेडिकल में नहीं हो रही है। इस समस्या के निराकरण हेतु सर्कुलर जारी कर शीघ्र समाधान किया जाए। सेक्टर-9 हास्पिटल के ओपीडी कैंटीन एवं एक्स-रे वेटिंग हाल में तत्काल कूलर की व्यवस्था की जाए। कैंटीन में चार कूलर तत्काल लगाया जाए। वार्डों में कई जगह टायलेट में दरवाज़े नहीं हैं।

कैंटीन की व्यवस्था बेहतर की जाए

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनके परिवार के लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुगर, बीपी चेक कराकर कैंटीन में एकत्रित होकर नाश्ता करते हैं, उनके लिए कूलर की आवश्यकता है।

आईसीयू का वेटिंग हाल वातानुकूलित सर्व सुविधा युक्त बनाया जाए। सर्जिकल वार्ड और अन्य वार्डों में मैट्ट्रेस बदलने एवं नए मैट्ट्रेस लगाया जाए। पूर्व कर्मचारी जिनका मेडिक्लेम नहीं है, उन सभी मरीजों के लिए पूर्ण सुविधा एवं सर्व सुविधा चिकत्सा हेतु पेसमेकर, घुठना रिप्लेसमेंट आदि शुरू किया जाए।

एच-6 में 2, एच-7 में दो अतिरिक्त केबिन की मांग

यूनियन की मांग है कि तत्काल प्रबंधन जनसुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करे। एच-6 में दो एवं एच-7 में दो अतिरिक्त केबिन कर्मचारियों के लिए दे। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारी लगातार उत्पादन में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। फिर भी उन कर्मचारी एवं उनके परिवार के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया प्रबंधन का समझ से परे है।

यूनियन के ये सदस्य रहे मौजूद

सेक्टर 9 अस्पताल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग दौरा में यूनियन की ओर से भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री चन्ना केश्वलू, उपाध्यक्ष सन्नी ईप्पन, संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा, गौरव कुमार,सचिव वेंकट रमैय्या, संजय कुमार साकुरे, पूरन लाल साहू, सुबोधित सरदार, सुधीर गडेवाल, भागीरती चंद्राकर, राजीव सिंह, वेकट राव उपास्तिथ थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Pension 7500 रुपए कराने मोदी नहीं, अब नायडू और नीतीश का सहारा
Next: Sector 9 Hospital में 500 गाड़ियों को खड़ी करने BSP ने बनाई खास पार्किंग, 76 लाख की बचत, ईडी वर्क्स ने काटा फीता

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.