- शिविर लोगों को रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन (BIDU) के तरफ से बोकारो जनरल अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉक्टर सुरेंद्र कुमार और उनकी टीम के मार्गदर्शन एवं सहयोग से बीजीएच के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 20 यूनिट रक्तदान हुआ।
इस शिविर का उद्घाटन बीजीएच के डायरेक्टर ( मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज) डॉक्टर बी बी करुणामय ने किया। उनके साथ डॉक्टर देवेंद्र कुमार, डॉ जी के सिंह, डॉक्टर अनिमेष, डॉ गौरव विशाल, डॉ वर्षा कुमारी उपस्थित रहे।
यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा यूनियन द्वारा आयोजित यह शिविर समाज के प्रति मानवीय जिम्मेदारी निभाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। आकस्मिक दुर्घटनाओं, सर्जरी और गंभीर बीमारियों (जैसे थैलेसीमिया या कैंसर) के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। यह शिविर लोगों को रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है।
साथ ही ये स्वयं के लिए भी लाभकारी है। रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर में नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, जो हृदय स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष रविशंकर, उपाध्यक्ष रितेश कुमार, संयुक्त महामंत्री प्रेमनाथ राम, रत्नेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, निखिल कुमार, चन्दन कुमार, प्रद्युमन सिंह, संबित कुमार, जॉन कोंगारी, दुर्गा प्रसाद, रामचंद्र सोरेन, सुभाष चंद्र, कल्पतरु बेहरा, राकेश सिन्हा, ललित उरांव, गजानन तिवारी सहित अन्य डिप्लोमा कर्मचारी उपस्थित रहे एवं रक्तदान किया।
















