Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल में अधिशासी कर्मचारियों के ग्रेडिंग में पक्षपात, प्रमोशन में देरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल में अधिशासी कर्मचारियों के ग्रेडिंग में पक्षपात, प्रमोशन में देरी

08/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-Bias-in-grading-of-executive-employees-in-BSL-delay-in-promotion
  • बीएसएल के द्वारा आवंटित भूखंड पर संचालित डीपीएस, चीनमाया विद्यालय जैसे स्कूलों में एससी-एसटी कर्मचारियों को नामांकन के लिए सीट आरक्षित करने एवं मासिक शुल्क में 50% की राहत देने के लिए कहा गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल (SAIL) एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट की बैठक बीएसएल (Bokaro Steel Plant) प्रबंधन के साथ हुई। अध्यक्ष शंभु कुमार के नेतृत्व में इस्पात भवन में कई लंबित मुद्दों पर किया गया। शम्भु कुमार ने बीएसएल प्रबंधन के समक्ष अधिशासी एवं अनाधिशासी कर्मचारियों के प्रमोशन में हो रही पक्षपात को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि एससी-एसटी अधिशासी कर्मचारियों को ग्रेडिंग के समय पक्षपात किया जाता है और उनकी ग्रेडिंग इस तरह खराब कर दी जाती है कि उनका प्रमोशन तीन वर्षों के नियमित समय पर नहीं हो पाता है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन: दिल्ली में 17 से 19 अगस्त तक जमावड़ा, नए चेयरमैन का चुनाव, दो दावेदार

शंभु कुमार का कहना है कि प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसे समय रहते सुधारने की बात कही है। बीएसएल के द्वारा आवंटित भूखंड पर संचालित डीपीएस, चीनमाया विद्यालय जैसे स्कूलों में एससी-एसटी कर्मचारियों को नामांकन के लिए सीट आरक्षित करने एवं मासिक शुल्क में 50% की राहत देने के लिए कहा गया। वैसे कर्मचारी जिनके पास एमबीए, एलएलबी, इंजीनियरिंग,बीएससी,बीकॉम, बीसीए जैसी शैक्षणिक योग्यता है। उन्हे इंटरनल सर्कुलर निकालकर प्रमोशन देने की मांग की गई। साथ ही वर्तमान में बीएसएल में कार्यरत एससी-एसटी कर्मियों के इच्छुक आश्रितों एवं बोकारो जिले के बेरोजगार युवकों को अप्रेंटिस करने का मौका दिया जाए और बीएसएल के नियोजन दिया जाए। प्रबंधन ने इस पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है और कहा कि इस पर नीति बनाकर काम किया जाएगा। शम्भु कुमार ने कहा कि इसके साथ नगर सेवा विभाग से संबंधित पानी, बिजली, आवास अनुरक्षण एवं बीजीएच में चिकित्सक से परामर्श हेतु ऑनलाइन बुकिंग के समय टोकन जारी करने और समय निर्धारित करने के लिए कहा गया, जिसपर प्रबंधन ने कहा कि इसे जल्द शुरू किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  पेइंग गेस्ट रूम और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से 12% GST न ले केंद्र सरकार, CM भूपेश बघेल ने निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्‌ठी

प्रबंधन के तरफ से राजन प्रसाद अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), हरी मोहन झा मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक), बीबी करुणामय मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (बीजीएच), कुन्दन कुमार मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा), मनीष जलोटा मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी), नीना सिंह महाप्रबंधक (कार्मिक/संकार्य), माला रानी उपमहाप्रबंधक (कार्मिक) एवं शिप्रा हेम्ब्रम वरीय प्रबन्धक व लाइजन पदाधिकारी एससी-एसटी कर्मचारी बीएसएल मौजूद रहे। फेडरेशन से चन्द्रशेखर मुर्मू-वरीय प्रबन्धक एचआरसीएफ, करतार सामंत, राकेश कुमार, पंकज दास, ललित उरांव आदि मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पेइंग गेस्ट रूम और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से 12% GST न ले केंद्र सरकार, CM भूपेश बघेल ने निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्‌ठी
Next: BSP News: मर्चेन्ट एंड वायर रॉड मिल के 2 अधिकारी और 6 कर्मचारियों के सिर आया शिरोमणि का ताज

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.