Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: छंटनी के खिलाफ 12 मई को हल्ला बोल, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: छंटनी के खिलाफ 12 मई को हल्ला बोल, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Azmat ali 11/05/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Halla Bol Program Against Retrenchment on May 12 (1)

12 मई 2026 को प्लांट गोलचक्कर में आयोजित होने वाले “हल्लाबोल” कार्यक्रम को प्लांट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

  • सेक्टर-2 अनुरक्षण केंद्र में आयोजित जनजागरण कार्यक्रम।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट में 40 प्रतिशत मजदूरों की छंटनी होगी। मार्च 2027 तक का लक्ष्य तय किया गया है। प्रबंधन के फैसले के खिलाफ Jai Jharkhand Mazdoor Samaj 12 मई को हल्ला बोल कार्यक्रम करने वाली है।

महामंत्री बीके चौधरी ने नगर क्षेत्र में कार्यरत सफाई मित्रों की 40 प्रतिशत छंटनी के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सफाई मित्रों को हटाने की कार्रवाई की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

सेक्टर-2 अनुरक्षण केंद्र में आयोजित जनजागरण कार्यक्रम में सफाई मित्रों को संबोधित करते हुए बीके चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार से आए निर्देश के बाद प्लांट में कार्यरत ठेका कर्मियों में 40 प्रतिशत मजदूरों की छंटनी की चर्चा से अधिकारियों और मजदूरों के बीच अफरातफरी का माहौल है। इसका असर उत्पादन पर भी पड़ने लगा है। उन्होंने कहा कि अब नगर प्रशासन द्वारा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और जाम छुड़ाने के कार्य में लगे सफाई मित्रों में भी 40 प्रतिशत कटौती की बात कही जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सफाई मित्र समाज के सबसे निचले पायदान पर जीवन यापन करने वाले लोग हैं और उनकी छंटनी से उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी। साथ ही नगर की साफ-सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों की मेहनत और लगन से ही नगर साफ-सुथरा बना हुआ है, लेकिन कर्मचारियों की संख्या पहले से ही काफी कम है।

बीके चौधरी ने बताया कि नगर में लगभग 33 हजार क्वार्टर हैं, जिनमें बड़ी संख्या चार मंजिला इमारतों की है। सफाई मित्रों को रोजाना कई बार सीढ़ियां चढ़-उतरकर दोनों हाथों में भारी कचरे की बाल्टी लेकर कचरा एकत्र करना पड़ता है। इसके बाद उसे वाहन तक पहुंचाना होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एक सफाई मित्र को 250 से 300 क्वार्टरों से कचरा संग्रहण की जिम्मेदारी दी गई है, जो शारीरिक रूप से बेहद कठिन कार्य है।

उन्होंने कहा कि यूनियन पहले भी प्रबंधन को कर्मचारियों की कमी की जानकारी दे चुकी है, लेकिन इसके बावजूद छंटनी की बात की जा रही है। उन्होंने सफाई मित्रों से एकजुट रहने और आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

बीके चौधरी ने कहा कि यदि प्रबंधन छंटनी के निर्णय पर अमल करता है तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने 12 मई 2026 को प्लांट गोलचक्कर में आयोजित होने वाले “हल्लाबोल” कार्यक्रम को प्लांट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सफाई मित्र कृष्णा कलांदी ने की, जबकि संचालन अमर डोम ने किया। कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री आरबी चौधरी, राजू कालंदी, कमल कालंदी, उपेंद्र राम, सारो देवी, सागरी देवी, संजय कुमार और रणजीत कालंदी सहित कई सफाई मित्रों ने अपने विचार रखे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट के इस्पात जनरल अस्पताल को मिला NABH मान्यता प्रमाणपत्र
Next: राउरकेला स्टील प्लांट प्रोजेक्ट की जमीन से झोपड़ी हटाने वालों को नौकरी का ऑफर लेटर मिलना शुरू

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.