Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट: सेक्टर 9 सर्व स्वास्थ्य केंद्र चलाएगा पिरामल स्वास्थ्य मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, मिलेगी पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, आधुनिक क्लिनिकल सेवाएं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: सेक्टर 9 सर्व स्वास्थ्य केंद्र चलाएगा पिरामल स्वास्थ्य मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, मिलेगी पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, आधुनिक क्लिनिकल सेवाएं

Azmat ali 21/02/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Piramal Health to run Sector 9 Sarva Swasthya Kendra providing pathology radiology and modern clinical services

सेक्टर 9 में ‘सर्व स्वास्थ्य केंद्र’ के संचालन हेतु बीएसएल और पिरामल स्वास्थ्य के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

  • अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. बी.बी. करुणामय की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पिरामल स्वास्थ्य मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीएसएमआरआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है।

यह समझौता सेक्टर-09 स्थित ‘सर्व स्वास्थ्य केंद्र’ के संचालन के लिए किया गया है, जो स्थानीय परिधीय क्षेत्रों और वंचित वर्ग के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित एक व्यापक स्वास्थ्य केंद्र होगा।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. बी.बी. करुणामय की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम कुमार अग्रवाल तथा पिरामल स्वास्थ्य की ओर से कार्यक्रम निदेशक सुश्री नीरजा बैंकर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. अनिन्दा मंडल, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी (चिकित्सा प्रशासन) डॉ. दीपक कुमार, डॉ. निप्पोन कुमार शर्मा (चिकित्सा प्रशासन), उप महाप्रबंधक (चिकित्सा प्रशासन) कैरोल शर्मा, महाप्रबंधक (सीएसआर) पी.पी. चक्रवर्ती, वरीय प्रबंधक (सीएसआर) एन. के. त्रिपाठी, सहायक प्रबंधक (सीएसआर) प्रवीण कुमार तथा पिरामल स्वास्थ्य के वरीय प्रबंधक शैलेंद्र सहाय भी उपस्थित थे।

इस पहल के अंतर्गत सर्व स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ पूर्ण रूप से पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जैसी आधुनिक क्लिनिकल सेवाएँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी। उल्लेखनीय है कि यह समझौता बीएसएल-सीएसआर और पिरामल स्वास्थ्य के बीच पिछले 10 वर्षों से चले आ रहे अटूट विश्वास और सहयोग की नींव पर आधारित है।

विगत एक दशक से दोनों संस्थान साझा रूप से ‘इस्पात संजीवनी’ मोबाइल मेडिकल वैन का संचालन कर रहे हैं, जो बोकारो शहर के आसपास के 46 परिधीय स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचा रही है। यह नई पहल उनके सफल और दीर्घकालिक सहयोग का स्वाभाविक तथा महत्वपूर्ण विस्तार है।

‘सर्व स्वास्थ्य केंद्र’ का संचालन सेक्टर-09 और आसपास के परिधीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में बोकारो इस्पात संयंत्र की एक सशक्त पहल है। वंचित वर्ग के लोगों को उनके घर के समीप ही बेहतर नैदानिक एवं चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान कर बीएसएल न केवल अपने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) का निर्वहन कर रहा है, बल्कि एक स्वस्थ और सक्षम समाज के निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: फ्लॉवर शो का आगाज, ईडी संग कर्मचारी-अधिकारी खो गए फूलों की खुशबू में
Next: राउरकेला से बड़ी खबर: कोक ओवन बैटरी-7 के लिए ड्राई कूलिंग प्लांट का करार

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.