Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल ठेका कर्मियों की छंटनी करें बंद, हादसों पर लगाएं लगाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल ठेका कर्मियों की छंटनी करें बंद, हादसों पर लगाएं लगाम

Azmat ali 22/10/2025
Bokaro Steel Plant Stop Retrenchment of BSL Contract Workers Curb Accidents

ठेका कर्मचारियों से ठेकेदारों के द्वारा वसूली जा रही कट मनी को समाप्त करने के लिए बनायी गयी कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करें।

  • प्लांट में दुर्घटनाओं पर रोक लगाने सहित कर्मचारियों के अन्य माँगों को लेकर इडी वर्क्स के साथ बैठक।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने बोकारो स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स एवं भावी डायरेक्टर इंचार्ज प्रियरंजन से मिलकर कर्मचारियों के विभिन्न माँगों से अवगत कराया।

कुमार अमित ने प्रियरंजन को ज्ञापन देकर आगामी दिनों में प्लांट के 6000 ठेका कर्मचारियों की होने वाली छँटनी को बंद करने की माँग की। अमित ने कहा कि प्रबंधन के इस नीति से इन 6000 कर्मचारी बेरोज़गार हो जाएगें और इन परिवारों के समक्ष रोज़ी रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा।

मौन पावर कम होने से कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ेगा एवं दुर्घटनाओं में और तेज़ी आएगी। कुमार अमित ने प्लांट में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करने हुए इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी बात कही।

भाजपा नेता ने कहा कि प्लांट के सेफ़्टी ऑडिट और मेंटेनेंस में हो रही कोताही के कारण लगातार ये दुर्घटनाएं हो रही है। प्रबंधन से प्लांट में विगत एक वर्षों के दौरान हुए दुर्घटनाओं की स्वतंत्र एजेंसी से जाँच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

इसके अलावा कुमार अमित ने प्रभारी निदेशक से ठेका कर्मचारियों से ठेकेदारों के द्वारा वसूली जा रही कट मनी को समाप्त करने के लिए बनायी गयी कमिटी के द्वारा प्राप्त मामलों एवं उस पर की गई कार्रवाई की मासिक समिक्षा कर उसे सार्वजनिक करने, प्लांट के विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण हेतु गम्भीर प्रयास करने, प्लांट के जर्जर सड़कों की मरम्मत करने, विभिन्न विभागों में जारी अनियमितताओं पर कार्रवाई करने आदि की माँग की।

अधिशासी निदेशक ने इन विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए हुए बीएसएल प्रबंधन को सहयोग करने की अपील भी की। इस बैठक में धनन्जय चौबे, करण गोरांई, चन्द्रप्रकाश, जन्मजय गोस्वामी, राहुल सिंह, लालबाबू एवं नितेश चौधरी आदि भी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 अस्पताल की व्यवस्था में करें सुधार, प्रभारी से मिले बीएमएस नेता
Next: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने 31 अक्टूबर को बुलाई बैठक, वेज रिवीजन पर सेल मैनेजमेंट और यूनियन नेता होंगे आमने-सामने

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.