Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Higher Pension: पुराने DA पर कर दी पेंशन की गणना, SAIL कर्मचारियों को 500 रुपए माह तक नुकसान, तुरंत चेक करें PPO
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension: पुराने DA पर कर दी पेंशन की गणना, SAIL कर्मचारियों को 500 रुपए माह तक नुकसान, तुरंत चेक करें PPO

Azmat ali 02/07/2026 (Last updated: 02/07/2026) 1 minute read
EPS 95 Higher Pension SAIL Employees Face a Pension Loss of 300 to 500 check your PPO Immediately

वर्ष 2026 की पहली तिमाही (First Quarter) का महंगाई भत्ता (DA) संबंधी सर्कुलर जनवरी के बजाय मार्च में जारी हुआ।

  • समय पर शिकायत दर्ज कराने से पेंशन की राशि में आवश्यक संशोधन कराया जा सकता है।

सूचनजी न्यूज, भिलाई/राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के उन कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है, जिन्होंने जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 के दौरान 58 वर्ष की आयु पूरी कर ईपीएस 95 उच्च पेंशन का लाभ प्राप्त किया है। बताया जा रहा है कि तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी कारणों से ऐसे कई कर्मचारियों की मासिक पेंशन 300 से 500 रुपये तक कम निर्धारित हो गई है। यदि समय रहते सुधार नहीं कराया गया तो यह कमी अंतिम पेंशन भुगतान तक जारी रह सकती है।

वर्ष 2026 की पहली तिमाही (First Quarter) का महंगाई भत्ता (DA) संबंधी सर्कुलर जनवरी के बजाय मार्च में जारी हुआ। इसके कारण जनवरी से लागू होने वाला संशोधित डीए तथा जनवरी-फरवरी का एरियर मार्च की वेतन पर्ची (Payslip) में जोड़ा गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Breaking News: एजीएम से डीजीएम प्रमोशन लिस्ट आधी रात को जारी, पढ़ें सभी प्लांट के 352 अधिकारियों के नाम

राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के हिमांशु शेखर बल ने बताया कि जनवरी से मार्च 2026 के बीच 58 वर्ष पूरे कर हायर पेंशन लेने वाले कर्मचारियों की पेंशन की गणना संशोधित डीए के बजाय अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2025 के डीए के आधार पर हो गई। इससे उनकी पेंशन अपेक्षा से कम तय हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Promotion List Update: 107 डीजीएम बने जनरल मैनेजर, कइयों का ट्रांसफर भी, पढ़ें सभी प्लांट की पूरी लिस्ट

जानकारी देने वाले कर्मचारियों का कहना है कि जब तक संशोधित डीए के एरियर पर नियमानुसार 9.49 प्रतिशत अंशदान काटकर उसे पेंशन खाते में समायोजित नहीं किया जाएगा, तब तक पेंशन की सही गणना संभव नहीं होगी। इस मुद्दे को लेकर राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के सीजीएम (एचआर) से भी मुलाकात कर पूरी जानकारी दी गई है और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई का आग्रह किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP के 91, DSP के 61 और IISCO Steel Plant Burnpur के 123 अफसरों का प्रमोशन, देखें लिस्ट

क्या करें कर्मचारी

जिन कर्मचारियों ने जनवरी, फरवरी या मार्च 2026 में 58 वर्ष पूरे कर हायर पेंशन प्राप्त की है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपना पीपीओ (Pension Payment Order) तत्काल जांचें। यदि पेंशन की राशि अपेक्षा से कम दिखाई दे रही है, तो बिना देर किए संबंधित पीएफ सेक्शन में लिखित आवेदन देकर सुधार की मांग करें।

ये खबर भी पढ़ें: सीएमओ इंचार्ज डॉ. विनीता द्विवेदी संग 21 अधिकारी रिटायर, BSP OA ने दी खास विदाई, पढ़ें नाम

पीएफ-एचआर विभाग से संपर्क करें

कर्मचारियों का कहना है कि समय पर शिकायत दर्ज कराने से पेंशन की राशि में आवश्यक संशोधन कराया जा सकता है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हर महीने 300 से 500 रुपये तक का नुकसान लंबे समय तक उठाना पड़ सकता है। संबंधित कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पीपीओ, वेतन विवरण और पीएफ/एचआर विभाग से आधिकारिक रूप से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: AIIMS से पहले छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश का सबसे शानदार हॉस्पिटल हमारा सेक्टर 9 था, बिकने जा रहा, बचा लो…
Next: Breaking News: BSP में 11 सेफ्टी ऑफिसर पद, कर्मचारी 17 जुलाई तक करें आवेदन, कोर्स का 50 हजार मिलेगा वापस, 1000 इंसेंटिव

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.