सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। चार साल में होने वाले प्रमोशन का लाभ 178 कर्मचारियों को मिल गया है। सिस्टम में प्रमोशन को अपडेट कर दिया गया है। अप्रैल माह की सैलरी बढ़कर मिलेगी। साथ ही अन्य लाभ भी मिलेगा।
भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के मुताबिक 178 कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया है। सिस्टम में सबकुछ सुधार किया जा चुका है। तकनीकी कारणों से 31 मार्च को यह आदेश जारी नहीं हो सका था। इसको लेकर विभागों में कर्मचारी अपने पर्सनल आफिसर से संपर्क साधे हुए थे।
हर कोई यह जानना चाह रहा था कि प्रमोशन ऑर्डर में देरी क्यों हो रही है। लेकिन, अब स्थिति सुधार ली गई है। प्रमोशन ने प्रमोशन की प्रक्रिया को सिस्टम में अपडेट कर दिया है। इस तरह अब अप्रैल की सैलरी के साथ एक इंक्रीमेंट बढ़ने का लाभ बीएसपी के 178 कर्मचारियों को मिलेगा।
इधर-इंटक के महासचिव संजय साहू का कहना है कि 31 मार्च को पूरे प्लांट में प्रमोशन का ऑर्डर जारी हो जाता है। लेकिन, इस बार 8 अप्रैल को यह जारी किया गया है। विभागवार लिस्ट सौंपने का कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। तकनीकी कारणों से रुका हुआ था। एक-दो दिन में कर्मचारियों को विभागवार ऑर्डर भी सौंप दिया जाएगा।













