Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: SAIL E0 Exam पॉलिसी में 5 बदलाव, नकल, इंटरव्यू में तकरार पर 2 बार की परीक्षा से होंगे बाहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: SAIL E0 Exam पॉलिसी में 5 बदलाव, नकल, इंटरव्यू में तकरार पर 2 बार की परीक्षा से होंगे बाहर

08/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breaking-News-5-changes-in-SAIL-E0-exam-controversy-interview-big-change-regarding-rating
  • कर्मचारी यूनियन एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने बारीकी से अध्ययन किया। पिछले कई साल की पॉलिसी का मिलान किया।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। ई0 परीक्षा पॉलिसी (E0 Exam Policy) में 5 बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार के बदलाव से आपको दिक्कत हो सकती है। अगर, आपने थोड़ी से भी चूक की तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 2 बार तक ई 0 परीक्षा में शामिल होने से वंचित कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : मैत्रीबाग में सफ़ेद बाघों के कुनबे में 2 नए मेहमान, दीदार 5 जनवरी से

सेल ई 0 एग्जाम को लेकर जारी सर्कुलर का अध्ययन करने के बाद अब स्थिति और स्पष्ट हो गई है। कर्मचारी यूनियन एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने बारीकी से अध्ययन किया। पिछले कई साल की पॉलिसी का मिलान किया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स: हायर पेंशन की कौन कहे, न्यूनतम पेंशन में भी बड़ा लोचा…

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की रेटिंग को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसलिए कर्मचारियों से अपील है कि अपने परफॉर्मेंस रेटिंग को चेक कर लें। अभी से रेटिंग का नंबर प्रबंधन से प्राप्त कर लें। अन्यथा बाद में विवाद हो सकता है। एक नंबर से भी चूक जाते हैं, तो प्रमोशन से वंचित हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: ट्रक चालक 5 बैरियर तोड़ चुके, BSP ने फिर लगाया, अब नहीं जाएंगे भारी वाहन

पढ़िए ई जीरो परीक्षा में 5 बदलाव क्या-क्या हैं

1. सेल के सभी कर्मचारियों को कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (computer based exam) देनी होगी। यह आदेश में शामिल हो गया है। पिछली बार लिखित परीक्षा हुई थी। बोकारो में धांधली पकड़े जाने के बाद दोबारा ऑनलाइन परीक्षा कराई गई थी। अब इसे पॉलिसी में पहली बार शामिल कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला, पढ़िए कॅरियर

2. परीक्षा के पहले ही प्रबंधन आपसे नो आब्जेक्शन लेगा। यानी किसी भी प्लांट में ट्रांसफर करने पर कोई दिक्कत नहीं होगी। ट्रांसफर करने की बात पॉलिसी में थी, लेकिन नो ऑब्जेक्शन का प्रावधान पहली बार किया गया है।

3. परीक्षा में अगर दो अभ्यर्थी को बराबर नंबर मिल गया है। टाई होता है तो इसका फैसला किस तरह होगा, यह भी स्प्ष्ट किया गया है।
परीक्षा, लेंथ ऑफ सर्विस, इंटरव्यू, ग्रेड को पहले पैमाना मानते थे। अब उम्र को शामिल किया गया है। जिसकी उम्र ज्यादा होगी, उसको मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : पिछली हड़ताल से पहले SAIL प्रबंधन ने की थी 6 दिन तक वर्चुअल बैठक, अबकी क्यों नहीं…

4. परफॉर्मेंस में बी रेटिंग से कम आने पर पात्र नहीं माना जाएगा। अब किसी भी एक साल में सी ग्रेड मिल गया तो डीबार कर दिया जाएगा। पिछले 3 साल में अगर सी ग्रेड मिला है तो आपको अधिकारी बनना मुश्किल है। अब न्यूनतम बी रेटिंग कर दिया गया है। अगर, किसी साल ए रेटिंग मिला तो इसका भी फायदा आपको नहीं मिल पाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 50 हजार रुपए मिलेगा शादी के लिए, यहां कीजिए आवेदन

5. परीक्षा में अगर नकल करते हुए पाए गए या इंटरव्यू में तकरार हुई तो 2 बार के लिए डीबार कर दिया जाएगा। स्पष्ट रूप से कहें तो आप दोबार परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। आवेदन ही नहीं कर सकेंगे। पिछली बार इंटरव्यू में विवाद हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: बीएसएल ने Value Added Products के लिए राम चरण प्राइवेट लिमिटेड से किया MOU साइन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant SC-ST एम्प्लाइज एसोसिएशन ने समस्याओं का खोला पिटारा, सीजीएम बोले-करेंगे समाधान
Next: राजनांदगांव हाफ मैराथन 2024: Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों ने लहराया जीत का परचम

Related Stories

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.