Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, दहकती रेल पटरी की दिशा भटकी, स्टैंड पर अटकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, दहकती रेल पटरी की दिशा भटकी, स्टैंड पर अटकी

01/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breaking-News-Accident-in-rail-mill-of-Bhilai-Steel-Plant-life-saved

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा हो गया है। सुरक्षा में बड़ी चूक की बात सामने आ रही है। हादसे की वजह से हड़कंप मच गया।

रेल पटरी की ढलाई के समय वह रोलिंग टेबल से रेल पटरी की दिशा भटक गई। करीब 12 मीटर की ऊंचाई तक रेल पटरी उछल गई, जिससे वहां मौजूद कार्मिकों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह थी कि रोलिंग टेबल के पास जहां रेल पटरी गिरी, वहां कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा होना तय था।

रेल मिल में गुरुवार को 800 मिडिल स्टैंड के पांचवें पास में रेल पटरी निकल रहा था। लगभग 10-15 मीटर रेल निकलना बचा ही था कि अचानक टेबल ऊपर उठ गया, जिसके चलते सीधी जाने वाली रेल ऊपर की तरफ चला गया। स्टैंड के ऊपर से लपटते हुए नीचे आया प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ऐसा कभी होता नहीं है। लेकिन यह अप्रत्याशित घटना रेल मिल में घट गई।

बाल बाल बच्चे रेल मिल के कार्मिक

रेल मिल के एक प्रत्यक्षकर्मी ने बताया कि रेल रोलिंग के दौरान कभी-कभी ऑपरेशन के कर्मी अथवा अधिकारी उस क्षेत्र में खड़े होकर रोलिंग को देखते हैं। जहां से यह रेल लपेटते हुए नीचे आया है। यदि आज कोई कर्मी या अधिकारी उस स्थान पर खड़े रहते तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। शुक्र है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

अप्रत्याशित घटनाओं पर रखना होगा प्रत्यक्ष नजर

रेल मिल और संयंत्र के अन्य विभागों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हैरान करने वाली घटनाएं हो रही है। रेल मिल के फिनिशिंग टेल्पर एरिया में 23 जनवरी को ठेका मजदूरों द्वारा 126 नंबर रोल टेबल के एक रोलर का मोटर चेंज करने के दौरान अचानक रोल टेबल चल जाने से रोल टेबल पर रखी रेल पटरी कर्मी के पैर से टकरा गया।

कर्मी का पैर काटना पड़ा। आज मिल एरिया में अचानक टेबल उठ जाने से यह अनहोनी हो गई, जिस पर अधिकारी-कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों को प्रत्यक्ष रूप से नजर रखते हुए ऐसी अप्रत्याशित घटनाओं को रोकना होगा।

बता दें कि 23 तारीख के हादसे के आरोपितों पर अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। आरोपितों को बचाए जाने की बात कही जा रही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP ने क्रूड स्टील प्रोडक्शन और ब्लास्ट फर्नेस-5 ने तोड़े रिकॉर्ड, DIC-ED पहुंचे मिठाई लेकर
Next: EPS 95 पेंशन: बजट से मायूसी पर पेंशनर्स बोले-हमें दिल्ली नहीं, जाना चाहिए अयोध्या

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.