Breaking News: सेल बीएसपी एसएमएस 3 के मजदूर की ऑन ड्यूटी मौत

Breaking News SAIL BSP SMS 3 Worker Dies on Duty

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के एक मजदूर की ऑन ड्यूटी मौत हो गई है। बीती रात अचानक से तबीयत बिगड़ी। बेचैनी की शिकायत होने पर उसे आराम करने को कहा गया।

तबीयत बिगड़ती गई। इसके बाद साथी कर्मचारी बाइक से ही लेकर अस्पताल जा रहे थे, तभी वह गिर पड़ा। आनन-फानन में मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखा गया है। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से निधन हुआ है।

स्टील मेल्टिंग शॉप यानी एसएमएस 3 के प्रोटेक्टिव जनरल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड का 42 वर्षीय मजदूर बृजेश कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसएमएस 3 के कार्मिकों के मुताबिक रात में तबीयत खराब हुई।

हॉस्पिटल ले जाने के लिए दो साथी गाड़ी पर ले जाने लगे। उसी समय गिर पड़ा। मेन मेडिकल पोस्ट ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया है। मजदूर को काम करते समय अच्छा नहीं लग रहा था। इलेक्ट्रिकल का काम करते थे। जुनवानी में घर है। सेक्टर 4 के सड़क नंबर 14 से ड्यूटी जाना-जाना करते थे।  पिता की तबीयत खराब है। पोस्टमार्टम बुधवार को होने की संभावना जताई जा रही है। शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखा गया है।