Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP PBS 2 Accident Update: जिंदा जलने से बचे 10 कर्मचारी, इलेक्ट्रिकल केबल के सहारे 20 फीट नीचे कूदे, सब जख्मी, पढ़ें नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP PBS 2 Accident Update: जिंदा जलने से बचे 10 कर्मचारी, इलेक्ट्रिकल केबल के सहारे 20 फीट नीचे कूदे, सब जख्मी, पढ़ें नाम

Azmat ali 07/04/2026 1 minute read
BSP PBS 2 Accident Update 10 Employees Escaped Being Burned Alive Jumped 20 Feet Down Using an Electrical Cable all Injured Read Names

चारों तरफ से आग ने 2 नियमित और 8 ठेका मजदूरों को घेर लिया था। टीन के शेड पर कूदकर किसी तरह जान बचाई। केबल से हथेली छिल गई।

  • घालयों का प्राथमिक उपचार मेन मेडिकल पोस्ट में करने के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया। यहां एक्सरे, ईसीजी आदि किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस 2 में भीषण आग ने कोहराम मचा दिया है। टर्बाइन ब्लास्ट होने से आग तेजी से फैली। इसकी चपेट में 2 नियमित कर्मचारी और 8 ठेका मजदूर आ गए थे। चारों तरफ से आग ने घेर लिया था।

किसी तरह जान बचाने के लिए ऊपर-नीचे भागते रहे, लेकिन रास्ता नहीं मिला। अंत में वहां रखी इलेक्ट्रिकल केबल के सहारे 20 फीट नीचे कूदे। टीन के शेड पर कूदकर किसी तरह जान बचाई। केबल से हथेली रगड़ खाने से छिल गई। जख्म हो गया है। एक कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। घालयों का प्राथमिक उपचार मेन मेडिकल पोस्ट में करने के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल लाया गया है। जहां एक्सरे, ईसीजी आदि किया जा रहा है।

घायलों में कीर्ति कुमार भगत, महेंद्र कुशवाहा, महेंद्र जायसवाल, वैभव, ओमेंद्र कुमार तिस्दा, सुशांत, मनीष, अवधेश और शिव मोहन त्रिपाठी शामिल हैं। घायल मजदूरों ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि वह काम करने के लिए ऊंचाई पर चढ़े थे। जहां आग की घटना के बाद सब फंस गए थे।

किसी को बचने का रास्ता नहीं मिल रहा था। छत पर भी गए, लेकिन वहां धुआं से कुछ समझ में नहीं आया। इसके बाद केबल के बंगल को खोलकर विंडो में बांधा गया। इसके सहारे सबको बारी-बारी से नीचे टीन शेड पर उतारा गया। इस तरह सबकी जान बच सकी। अगर, समय रहते बाहर नहीं निकलते से जान बचने नामुमकिन थी।

शिव मोहन त्रिपाठी के मुताबिक टर्बाइन फटा। कूलर बदलने के लिए ऊपर चढ़े थे। जान बचाने के लिए वायर पकड़कर नीचे उतरे। जिससे हाथ और पैर में चोट लगी। हादसे की खबर लगते ही इंटक के महासचिव संजय साहू, सीपी वर्मा, गुरुदेव साहू, पूरन वर्मा मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचे। घालयों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल भेजवाने में सहयोग दिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: सेल बीएसपी एसएमएस 3 के मजदूर की ऑन ड्यूटी मौत
Next: SAIL NEWS: मजदूरों को नहीं मिल रहा केंद्रीय न्यूनतम वेतन, केंद्रीय श्रम मंत्री-इस्पात मंत्री को इंटक ने लिखी चिट्ठी

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.