Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रिटेंशन-लाइसेंस आवास खाली करने का नोटिस वापस लो: BSP डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय इस्पात भवन का 4 अगस्त को घेराव, होगा बवाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

रिटेंशन-लाइसेंस आवास खाली करने का नोटिस वापस लो: BSP डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय इस्पात भवन का 4 अगस्त को घेराव, होगा बवाल

Azmat ali 03/08/2026 1 minute read
Demand to Withdraw retention License Notice Gherao of the BSP Director-in-Charges Office at Ispat Bhawan on August 4

भिलाई बिकने नहीं देंगे। नोटिस वापस न होने पर डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा के बंगले और उच्चाधिकारियों के आवासों का घेराव किया जाएगा।

  • सत्याग्रह को विधायक देवेंद्र यादव ने भी समर्थन दिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जा रहा है। रिटेंशनधारियों और लाइसेंसधारियों से बीएसपी के आवास खाली कराने के लिए नोटिस जारी किए जाने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब यह गुस्सा सड़क पर दिखाई देगा। बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा के कार्यालय का 4 अगस्त की शाम घेराव किया जाएगा।

हजारों की संख्या में रिटेंशनधारी, उनके परिवार के सदस्य और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इस्पात भवन का घेराव करने जा रहे हैं। बीएसपी प्रबंधन से रिटेंशन और लाइसेंसधारी आवासों को खाली कराने के लिए जारी नोटिस वापस लेने की मांग की जा रही।

इस सत्याग्रह को विधायक देवेंद्र यादव ने भी समर्थन दिया है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, “भिलाई बचाओ आंदोलन निरंतर मजबूत हो रहा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जुल्फिकार सिद्दीकी के नेतृत्व में बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ सत्याग्रह एवं घेराव किया जाएगा। आइए, हम सब मिलकर भिलाई की बसाहट और यहां के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों। भिलाई बिकने नहीं देंगे, यह लड़ाई जीतकर रहेंगे।”

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय की तर्ज पर SAIL में हर तिमाही यूनियनों संग करें बैठक, BAKS की चिट्ठी से नई बहस

जिन हाथों ने भिलाई बसाया, उन्हीं से आवास खाली कराया जा रहा

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जुल्फिकार सिद्दीकी उर्फ जुल्फी ने कहा कि जिन हाथों ने भिलाई स्टील प्लांट को बसाया और राष्ट्र को मजबूत करने में योगदान दिया, अब उन्हीं कार्मिकों से आवास खाली कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भिलाई को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5 हजार से ज्यादा कार्मिकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। इससे भिलाई का मूल स्वरूप प्रभावित हो रहा है और भिलाईवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 4 अगस्त के बाद से जिस घर को खाली कराने बीएसपी की टीम जाएगी, उसके घराें का घेराव भिलाई के युवा करेंगे। बीएसपी के अधिकारी इस बात को समझ लें।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट

मुर्गा चौक से इस्पात भवन तक निकलेगा मार्च

जुल्फिकार सिद्दीकी ने कहा कि भिलाईवासियों की आवाज बीएसपी प्रबंधन तक पहुंचाने के लिए इस्पात भवन का घेराव किया जाएगा। डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा के कार्यालय का घेराव कर प्रबंधन को संदेश दिया जाएगा कि रिटेंशन और लाइसेंस आवासों को लेकर जारी नोटिस पर तत्काल रोक लगाई जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: वीआर के बाद अब जबरिया रिटायरमेंट शुरू, GM को समय से पहले किया बाहर

उन्होंने कहा कि यदि नोटिस वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बाद डायरेक्टर इंचार्ज के बंगले और उच्चाधिकारियों के आवासों का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार शाम 4 बजे मुर्गा चौक पर लोग जुटेंगे। इसके बाद वहां से इस्पात भवन तक मार्च निकाला जाएगा और बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ED Promotion 2026: इंटरव्यू होने जा रहा शुरू, पढ़ें किस प्लांट में खाली हो रहा पद

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NJCS फुल बेंच मीटिंग जल्द बुलाए SAIL प्रबंधन, एरियर का पैसा नहीं करने देंगे हजम
Next: रिश्वतबाज AGM को 3 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने भेजा जेल

Related Stories

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.