BSL कर्मचारियों को कार पास के बाद अब गैरेज का मिला अधिकार, डिप्लोमाधारी यूनियन बोला-थैंक्यू मैनेजमेंट

BSL Employees also Got Permission to use a Garage to Protect their Cars
  • वर्तमान समय में केवल S9 ग्रेड से ऊपर के बीएसएल कर्मचारियों को चार पहिया वाहन के लिए गैरेज बनाने की अनुमति थी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा S1 ग्रेड से लेकर एस-11 ग्रेड तक के सभी कर्मचारियों के लिए चार पहिया वाहन का गैरेज बनाने की अनुमति देने का सर्कुलर जारी कर दिया है। बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने इस फैसले को का स्वागत किया। कहा-यूनियन जनवरी 2023 से यह मांग कर रही थी, जो अब स्वीकार हो गई है।

संदीप कुमार ने प्रबंधन को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से बोकारो स्टील प्लांट के डिप्लोमा इंजीनियर प्लांट के सभी नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए चार पहिया वाहन की पास और वाहनों की सुरक्षा के लिए सेक्टर एरिया में कर गैरेज की मांग कर रहे थे।

इस सर्कुलर के आने से सभी ग्रेड के कर्मचारियों को जिनके पास चार पहिया वाहन है, काफी राहत मिलेगी। कर्मचारी हित में प्रबंधन के द्वारा उठाया गया यह बहुत ही सराहनीय कदम है। वर्तमान समय में केवल S9 ग्रेड से ऊपर के बीएसएल कर्मचारीयों को चार पहिया वाहन के लिए गैरेज बनाने की अनुमति दी जाती है।

बाकी कर्मचारियों को अपने चार पहिया वहां के लिए कार गैरेज की अनुमति नहीं मिलती थी। इस कारण से गाड़ियों को विभिन्न प्रकार से क्षति पहुंचने की आशंका बनी रहती थी। बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हुए इस तरह का कदम उठाया जाना बहुत ही सराहनीय है।