Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के अंदर पहली बार बाबा साहब की जयंती मनीं बड़े पैमाने पर, सबने खाई खीर, महार समाज का ये रहा इवेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के अंदर पहली बार बाबा साहब की जयंती मनीं बड़े पैमाने पर, सबने खाई खीर, महार समाज का ये रहा इवेंट

Azmat ali 15/04/2026 1 minute read
Baba Saheb Ambedkar's birth anniversary celebrated inside Bhilai Steel Plant

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग में आयोजन। बीएसपी के अधिकारी-कर्मचारी, ठेका श्रमिकों ने खीर का भोग ग्रहण किया।

  • छतीसगढ़िया महार समाज भिलाई-दुर्ग में अंबेडकर जयंती की धूम

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग में खुशनुमा माहौल दिखा। बाबा साहब के जन्मदिवस को बहुत ही उत्साह पूर्वक कर्मचारियों के बीच खीर वितरण कर मनाया गया, जिसमे भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी ठेका श्रमिकों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक खीर का भोग ग्रहण किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर पहली बार बाबा साहब का जन्म दिवस इतने उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। बीएसपी एसटी/एससी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब ने भारत के प्रत्येक नागरिक को समानता और स्वतंत्र जीवन जीने का जो अधिकार प्रदान किया है।

उनका हर वर्ष जन्म दिवस मना कर उनके द्वारा बनाए गए इस संविधान को हम सब याद करते हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। जहां पूरे विश्व में उथल-पुथल मची हुई है, दुनिया के कई देशों में सत्ता से विद्रोह हो रहा है। परंतु बाबा साहब ने ऐसी दूरदर्शिता के साथ संविधान का निर्माण किया और ऐसे सभी विषयों को संविधान में डाला, जिससे हमारा संविधान जितना पुराना हो रहा है, उतना ही देश के नागरिकों की आस्था उसमें बढ़ रही है।

दुनिया में व्याप्त अस्थिरता के बीच भारत सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। यह सब बाबा साहब अंबेडकर के दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है। आज के कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी संतोष ठाकुर, गोविन्द कनौजिया,नेत्रपाल,कैलाश राम,विष्णु ठाकुर, रामनाथ एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अलावा विभिन्न यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी इस जन्म दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।

दूसरी ओर छतीसगढ़िया महार समाज भिलाई-दुर्ग में अंबेडकर जयंती की धूम

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर समाज की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही भवन में बने प्रथम तल पर डोम शेड के निर्माण हुए छत उद्घाटन भी किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में इन्द्रजीत सिंह (अध्यक्ष सर्व कल्याण समिति), विशिष्ट अतिथि के रूप में बंटी गिरिवर साहू (सभापति,नगर पालिका निगम भिलाई), पार्षद में भोजराम सिन्हा वार्ड क्रमांक-17, संतोष मौर्या पार्षद वार्ड क्रमांक-15, लाल चंद वर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक-18, केशव चौबे पार्षद वार्ड क्रमांक-16 मौजूद रहे। पार्षदों ने भीम राव अंबेडकर के भारतीय समाज में किए कार्यों का उल्लेख किया और उनके अटूट योगदान संविधान लिखने के प्रति याद किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन उपाध्यक्ष अजय तामुरिया ने किया। कार्यक्रम में समाज की ओर से अध्यक्ष दीपक सहारे, यशवंत लावुत्रे, नितेश लावुत्रे, हीरासिंग, राजेश, संतोष, पृथ्वी, अनिल मौजूद रहे। महिलाओं की ओर से कुसुम सिप्पी , विद्या , सारिता, अचला आदि महिलाओं की भारी उपस्थिति रहीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वेदांता पॉवर प्लांट हादसे में 12 की मौत, 80% तक झुलसे मजदूर, PM मोदी-CM साय ने की ये घोषणा, कमिश्नर बिलासपुर करेंगे जांच
Next: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने अंबेडकरमय किया भिलाई का माहौल, अंबेडकरवादी सम्मानित

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.