Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर डीआइसी आलोक वर्मा बोले-संयंत्र की असली ताकत कर्मचारी भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर डीआइसी आलोक वर्मा बोले-संयंत्र की असली ताकत कर्मचारी भी

Azmat ali 14/04/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant On Dr. Bhimrao Ambedkars birth anniversary, DIC Alok Verma said–the Real Strength of the Plant is also its Employees

केवल इस्पात उत्पादन संयंत्र की असली ताकत नहीं, बल्कि कर्मचारियों की विविधता, एकता और योग्यता आधारित कार्यसंस्कृति है।

  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) और सेल एससी-एसटी एम्प्लॉइज फेडरेशन द्वारा गरिमा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सेक्टर-17 स्थित अंबेडकर एन्क्लेव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा, ईडी बीके गिरी, ईडी बिस्वरंजन पलई, ईडी एमपी सिंह, ईडी सुदीप पाल चौधरी, डॉ. जयंता कुमार आचार्य, सीजीएम टीजी कानेकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और फेडरेशन के अध्यक्ष भगवान सेठी उपस्थित रहे।

इसके बाद सिविक सेंटर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आलोक वर्मा तथा मुख्य वक्ता प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. अभिराम बिस्वाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।

अपने संबोधन में आलोक वर्मा ने डॉ. अंबेडकर को दूरदर्शी नेता और समानता के महान समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि संयंत्र की असली ताकत केवल इस्पात उत्पादन नहीं, बल्कि कर्मचारियों की विविधता, एकता और योग्यता आधारित कार्यसंस्कृति है। उन्होंने आरएसपी द्वारा स्वास्थ्य शिविर, छात्रवृत्ति, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और राउरकेला हाफ मैराथन 2026 जैसे सामाजिक अभियानों का भी उल्लेख किया।

मुख्य वक्ता डॉ. अभिराम बिस्वाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जन्म प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए पुनर्जन्म जैसा था, क्योंकि उनके कारण देशवासियों को समान अधिकार और सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि राउरकेला स्टील प्लांट जैसी संस्थाएं बाबा साहेब की औद्योगिक विकास की सोच का जीवंत उदाहरण हैं।

कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं शुभलक्ष्मी साहू, अनुस्का सिंह और लिनाशा साहू ने ओड़िया, हिंदी और अंग्रेजी में अपने विचार रखे। बाद में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन संगीता मारिया सिंदूर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एससी परीच्छा ने दिया।

प्रतियोगिता के विजेताओं में से एसएसआरवीएम इस्पात विद्या मंदिर के कक्षा-12 की छात्रा शुभ लक्ष्मी साहू, डॉ. अनु डीएवी पब्लिक स्कूल, बसंती कॉलोनी के कक्षा -12 की छात्रा, अनुष्का सिंह तथा संत पॉल्स स्कूल के कक्षा-10 की छात्रा, उनेयशा साहू ने क्रमश: ओड़िया, हिंदी एवं अंग्रेजी में महान राजनेता बाबा साहेब आंबेदकर पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता एवं कर्मचारियों तथा स्कूली छात्रों के बीच आयोजित विभिन्न अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), मानस रंजन रथ ने स्वागत भाषण दिया। गौरांग मलिक एवं उनकी मण्डली द्वारा मंगलाचरण गीत प्रस्तुत किया

गया। मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। उप प्रबंधक (मानव संसाधन- नगर एवं चिकित्सा) एवं महासचिव, सेल एससी/एसटी महासंघ, एससी परीच्छा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उप प्रबंधक (एसपी-2) एवं अध्यक्ष (मीडिया एवं समन्वय), सेल एससी/एसटी महासंघ, श्री चंद्रभानु मुंडा ने पूरे कार्यक्रम का समन्वय किया। वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन-सीएलसी), संगीता मारिया सिंदूर ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लघु उद्योग भारती: संजय मिश्रा अध्यक्ष, ओम प्रकाश रजक सचिव और धीरेंद्र कश्यप बने कोषाध्यक्ष
Next: उत्कल समाज ने पणा संक्रांति महोत्सव के साथ मनाया Odia नववर्ष, BSP अधिकारियों ने की महाप्रभु की पूजा

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.