Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Accident: मृत मजदूर के परिवार को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, हाइवा ने रौंदा था हर्षवर्धन को
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident: मृत मजदूर के परिवार को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, हाइवा ने रौंदा था हर्षवर्धन को

Azmat ali 19/11/2025 (Last updated: 19/11/2025) 1 minute read
bsp-accident-family-of-deceased-worker-receives-permanent-job-offer-letter

BSP में मौत से गुस्साए परिजनों ने इस्पात भवन के सामने मंगलवार को काफी हंगामा किया था। अफरा-तफरी का पूरा माहौल रहा।

  • बीएसपी के एसपी 3 में एक हाइवा ने जीआरई कंपनी के कम्प्यूटर ऑपरेटर हर्षवर्धन को रौंद दिया था। गहरी चोट लगनी से हुई थी मौत।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर के पिता के नाम पर अनुकंपा नियुक्ति का पत्र प्रबंधन ने सौंप दिया है। नियम के तहत जांच प्रक्रिया पूरी करते ही नियमित नौकरी आश्रित को सौंप दी जाएगी। इसके बाद परिजन शव के पंचनामा के लिए तैयार हुए। दोपहर 1 बजे सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी से शव को सुपेला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीएसपी के प्रभारी सीजीएम एचआर जीएम आइआर जेएन ठाकुर ने पिता के नाम पर नौकरी का ऑफर लेटर परिजन को सौंप दिया है। परिवार की तरफ से जिसका नाम पेश किया जाएगा, उसे नौकरी दी जाएगी। मृतक हर्षवर्धन निषाद का छोटा भाई आइटीआई कर रहा है। संभावना है कि उसे ही नौकरी मिलेगी।

श्रमिक के परिवार के एक सदस्य को भिलाई इस्पात संयंत्र में अनुकंपा नियुक्ति एवं परिवार को ठेका कंपनी जीआरई एंटरप्राइजेज ने 10 लाख रुपए सहायता राशि एवं एक लाख रुपए सहयोग राशि दिया। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक की ओर से संजय साहू, सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, गुरुदेव साहू, आर दिनेश, मनोहर लाल और हिट्सु से योगेश कुमार सोनी मौजूद रहे।

बीएसपी के एसपी 3 में एक हाइवा ने जीआरई कंपनी के कम्प्यूटर ऑपरेटर हर्षवर्धन को रौंद दिया था। साइकिल से कहीं जा रहे हर्षवर्धन के सिर में गहरी चोट लगने से खून का बहाव अधिक हुआ, जिससे मेन मेडिकल पोस्ट में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने इस्पात भवन के सामने मंगलवार को काफी हंगामा किया।

मेन गेट जाने वाला मार्ग पूरी तरह से ठप कर दिया था। आवाजाही रोकने पड़ी थी। किसी तरह मामले को शांत कराया गया था। बीएसपी प्रबंधन ने परिजनों को कहा-मृतक के आश्रित को नौकरी दी जाएगी। इंश्योरेंस की राशि 10 लाख रुपए ठेकेदार से दिलाई जाएगी। साथ में जो भी पीएफ आदि की राशि बनती है, वह परिवार को मिलेगी।

इसी प्रकरण को लेकर विधायक देवेंद्र यादव भट्ठी थाने में काफी भड़के थे। एसडीएम की मौजूदगी में परिवार को मुआवजा आदि को लेकर बीएसपी अधिकारियों से बातचीत की थी। लगातार हो रहे हादसों पर लगाम लगाने के लिए ठोस पहल करने की मांग की थी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में मजदूर की मौत पर अब थाने में बवाल, विधायक देवेंद्र यादव की इंट्री, ऐसे खुला हाइवा-चालक का राज़
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा, 2 मजदूर जख्मी, पैर में लगा प्लास्टर

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.