Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP ठेका मजदूर बीमारियों की चपेट में, मेडिकल के नियमों से हो रहे बेरोजगार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ठेका मजदूर बीमारियों की चपेट में, मेडिकल के नियमों से हो रहे बेरोजगार

14/05/2023 (Last updated: 09/10/2024)
BSP-contract-workers-are-in-the-grip-of-diseases-unemployed-due-to-medical-rules

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट ठेका मजदूर बेरोजगार हो रहे हैं। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय सेक्टर 4 में यह मुद्दा सामने आया है। इंटक यूनियन की मांग पर बीएसपी द्वारा मेडिकल कराए जाने से श्रमिकों को उनके बीमारी के बारे में पता चल जाता है और वह अपना इलाज प्रारंभ कर देता है, लेकिन इसमें कुछ सुधार की आवश्यकता है, जिसमें श्रमिकों ने बताया कि बीएसपी के द्वारा प्राइवेट एजेंसी से मेडिकल कराया जा रहा है। बीएसपी के द्वारा जो मेडिकल का पैरामीटर रखा गया है, उसमें बहुत से श्रमिक अनफिट हो जा रहे हैं, जिससे उनका गेट पास नहीं बन पा रहा है। इसके कारण वह बेरोजगार हो जा रहे हैं। जिससे उनके परिवार के पालन पोषण की समस्या पैदा हो रही है वह समय पिछले कई वर्षों से संयंत्र में कार्य कर रहा है।
मेडिकल पैरामीटर में छूट देकर लाइट जॉब में गेट पास बनाया जाए

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने प्रबंधन से मांग की है कि मेडिकल पैरामीटर में कुछ छूट देकर उनका गेट पास लाइट जॉब के लिए बनाया जाए, जिससे कि वह ऑफिस या स्टोर या लाइट जॉब में कार्य कर सकें। ठेका श्रमिक पिछले कई वर्षों से संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस कोक ओवन सिंटरिंग प्लांट, मिल्स जैसे विभागों में कार्य कर रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई है। उन्हें चर्म रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर एवं सुनाई कम देना जैसे बीमारियां हो गई हैं। उन्हें मेडिकल कराने से अब अपात्र घोषित हो जा रहे है।
मेडिकल टेस्ट की वैधता 1 साल के लिए हो एवं मेडिकल नंबर उपलब्ध कराया जाए
उपाध्यक्ष सी पी वर्मा ने बीएसपी प्रबंधन से मांग की, श्रमिकों का मेडिकल होने के बाद उस की वैधता 1 साल के लिए हो जिससे कि वह ठेका समाप्त होने या दूसरे ठेकेदार के यहां कार्य करने पर उसे पुनः मेडिकल कराने की जरूरत ना पड़े एवं उसे मेडिकल नंबर दिया जाए जिससे कि दूसरे साल मेडिकल कराने पर उसके पूरे रिपोर्ट पता चल सके और उस में क्या अंतर आया है यह पता चल सके।
मेडिकल टोकन की संख्या बढ़ाई जाए
उपाध्यक्ष आर दिनेश ने कहा ठेका श्रमिकों के मेडिकल टेस्ट का प्रतिदिन 80 टोकन दिया जाता है, जिससे श्रमिकों को परेशानी हो रही है उसे बढ़ाकर 100 टोकन किया जाए एवं 10 टोकन को रिजर्व में रखा जाए जिससे कि जो श्रमिक मेडिकल होने के दिन में में किसी कारणवश नहीं आने से उसका दूसरे दिन मेडिकल हो सके और उसका गेट पास बन सके।
ठेका श्रमिकों का जल्द हो 15 लाख का सामूहिक दुर्घटना बीमा।
उपाध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा पिछले 3 साल से इंटक यूनियन ठेका श्रमिकों का 15 लाख का सामूहिक दुर्घटना बीमा के लिए प्रयास कर रही है प्रबंधन जल्द कार्रवाई कर ठेका श्रमिकों को 15 लाख का दुर्घटना बीमा की प्रक्रिया प्रारंभ करें।
अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने बताया इन सभी विषयों पर प्रतिनिधिमंडल के साथ मेडिकल करने वाले एजेंसी रेणुका डायग्नोसिस के डॉक्टर संजीव कुमार से मिलकर मेडिकल करने की पूरी प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं श्रमिकों के समस्या से अवगत कराया। वरिष्ठ प्रबंधक औद्योगिक संबंध रोहित हरित से मिलकर सभी समस्या के समाधान पर चर्चा की। कार्यकारिणी की बैठक में सी पी वर्मा दीनानाथ सिंह आर दिनेश, गुलाब दास ,मनोहर लाल ,सुरेश कुमार, गुरुदेव साहू ,जसवीर सिंह, कोला राजू ,अनिल कुमार, बलराम वर्मा, नवीन कुमार ,कृष्ण कुमार ,दामन लाल ,नारायण राठौर ,ज्ञानेश्वर एवं अन्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP CISF जवानों पर राजहरा आयरन माइंस में चाकू से वार, हत्या का प्रयास, बाइक आग के हवाले, 5 चोरों पर FIR
Next: Higher Pension: श्रम मंत्री जी…! EPS 95 का फॉर्म EPFO पोर्टल पर भरवा रहे, फॉर्मूला नहीं बता रहे, लाखों के मामले में सब नुकसान-परेशान

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.