Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, ईएसआई का नहीं मिल रहा लाभ
  • ताज़ा ख़बरें

बीएसपी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, ईएसआई का नहीं मिल रहा लाभ

Azmat ali 24/06/2026 1 minute read
BSP Contract Workers are not Receiving the benefits of the Central minimum Wage Dearness Allowance EPF ESI

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) की कार्यकारिणी बैठक में ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन देने की मांग की गई।

  • बीएसपी के उत्पादन और विकास में ठेका श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) की कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन से मांग की गई कि सभी ठेका श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित केंद्रीय न्यूनतम वेतन का लाभ तत्काल प्रभाव से प्रदान किया जाए। यूनियन का कहना है कि ठेका श्रमिक संयंत्र के उत्पादन, रखरखाव एवं विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें उनका वैधानिक अधिकार मिलना चाहिए।

यूनियन अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि केंद्र सरकार समय-समय पर न्यूनतम वेतन में संशोधन करती है, लेकिन कई ठेका श्रमिकों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह स्थिति श्रम कानूनों की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में श्रमिकों और उनके परिवारों के सम्मानजनक जीवन-यापन के लिए जीने लायक वेतन अत्यंत आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप

उन्होंने कहा कि बीएसपी के उत्पादन और विकास में ठेका श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए उन्हें केंद्रीय न्यूनतम वेतन, परिवर्तनीय महंगाई भत्ता एवं अन्य वैधानिक सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जा सकता। श्रमिकों के हितों की रक्षा करना प्रबंधन की नैतिक एवं कानूनी जिम्मेदारी है।

यूनियन ने मांग की है कि सभी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता ईपीएफ, ईएसआई तथा अन्य वैधानिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही वेतन भुगतान में पूर्ण पारदर्शिता लाई जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township के 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर आफत, लाइसेंस आवासों को नोटिस, विधायक देवेंद्र यादव ने खोला मोर्चा, आ रहे घर-घर

इंटक ने चेतावनी दी है कि यदि ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन एवं अन्य वैधानिक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो यूनियन श्रमिकों के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन की होगी।

बैठक में सी.पी. वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, आर. दिनेश, गुरुदेव साहू, मनोहर लाल, किशोर प्रधान, ताम्रध्वज सिन्हा, राजकुमार, जयराम ध्रुव, संतोष ठाकुर, कान्हा राम, बलराम वर्मा, कामता प्रसाद, दामन लाल, संजीव माणिकपुरी, के. रामू, संजय कुमार, देवेंद्र कुमार, कुलेश्वर एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL VRS 2026: बीएसपी के 116 अधिकारी-कर्मचारी जून में और जुलाई में 90 कार्मिक होंगे कंपनी से अलग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Sector 9 Hospital Privatization: 29 को BSP कर्मचारी लगाएंगे काला बिल्ला, 30 को हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन, पढ़ें शेड्यूल
Next: Steel Authority of India Limited: आईएनएस दूनागिरी, अग्रय और संशोधक में लगा SAIL BSP, RSP, BSL का 5,700 टन स्टील

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.