Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Sector 9 Hospital Privatization: 29 को BSP कर्मचारी लगाएंगे काला बिल्ला, 30 को हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन, पढ़ें शेड्यूल
  • ताज़ा ख़बरें

Sector 9 Hospital Privatization: 29 को BSP कर्मचारी लगाएंगे काला बिल्ला, 30 को हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन, पढ़ें शेड्यूल

Azmat ali 24/06/2026 1 minute read
Sector 9 Hospital Privatization Employees to Wear Black Badges on the 29th and Protest Outside the Hospital on the 30th

BAKS बोला-कर्मचारियों से जुड़े 40 से अधिक मुद्दे लंबित। सेल मैनेजमेंट मुद्दे हल करने की जगह कर्मचारियों की जिंदगी बर्बाद करने पर जुटा।

  • अस्पताल के निजीकरण तथा कर्मचारियों के मुद्दे पर बीएसपी कर्मचारी 29 जून को ब्लैक बैज लगाएं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सेल से जुड़े सभी स्टेक होल्डर को पत्र लिखकर सेक्टर 9 अस्पताल के निजीकरण के विरुद्ध बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दिया है। जिसकी शुरुआत में यूनियन द्वारा 30 जून को जेएलएन अस्पताल सेक्टर 9 के सामने प्रदर्शन कर किया जाएगा।

जेएलएन अस्पताल एंड रिसर्च अनुसंधान भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों, उनके आश्रितो के लिए एक जीवनरेखा है। किसी भी सरकारी संस्थान का पूर्व में किए गए निजीकरण का अनुभव बेहद खराब रहा है। उदाहरण के रूप में बीएसपी के जमीन/भवनों में संचालित निजी विद्यसलयों के कारण धीरे-धीरे बीएसपी द्वारा संचालित सभी विद्यालय या तो बंद कर दिया गया है या बेहद खराब हालत में संचालित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD रिव्यू मीटिंग से हटाए गए CGM, ED HR अधिकारियों संग पहुंचे छत्तीसगढ़ सरकार के पास, टाउनशिप में हो रहा कुछ बड़ा

इसका नकारात्मक प्रभाव सभी बीएसपी कर्मियों को मंहगे शिक्षा शुल्क देकर, बच्चो को पढ़ाना पर रहा है। वैसे ही अगर JLN हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भिलाई का निजीकरण होता है तो शिक्षा के बाद सभी स्वास्थ्य सेवा महंगी हो जाएंगी तथा उपचार की गुणवत्ता भी खराब हो जाएगा, क्योंकि कोई भी निजी संस्थान, सेवा कम पैसा कमाने के लिए काम करती है। यदि हम सीधे शब्दों में कहे तो निजी संस्थान लाभकारी संस्था के रूप में काम करती है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

इसके बाद में नकारात्मक प्रभाव बीएसपी कार्मिकों, उनके आश्रितो तथा सेवानिवृत कार्मिको को उठाना पड़ेगा। उसमें भी निजीकरण का निर्णय, सेल /बीएसपी प्रबंधन के उपर भी सवालियाँ निशान पैदा कर रहा है कि यही सेल/बीएसपी प्रबंधन कई दशक से खुद के बल पर उपरोक्त अस्पताल का संचालन कर रही है।

एक समय जेएलएन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ तथा मध्य भारत में अपनी सेवाओं, चिकित्सा की गुणवत्ता, दवाओं की गुणवत्ता के लिए नम्बर एक संस्थान के रूप में जाना जाता था। वहीं, गलत प्रबंधन तथा नीति के कारण धीरे-धीरे उक्त अस्पताल की गुणवत्ता में कमी आई है, जिसको कभी भी अच्छे प्रबंधन-नीतियों में सुधार कर सुधारा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप

यूनियन का कहना है कि यह खुद बीएसपी प्रबंधन के लिए चुनौती भी है कि सीमित संसाधन तथा कम क्षमता वाले निजी अस्पताल अपने प्रबंधन के बल पर बेहतर सेवा दे रहे है तो इतना बड़ा जेएलएन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जिसके पास लगभग सभी तरह के संसाधन मौजूद है। उच्च गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ,अत्याधुनिक तकनीकी से लैश मशीनें, विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर है। केवल उच्च गुणवत्तापूर्ण चिकित्सक तथा मेडिकल में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या में होना है। जो भी चिकित्सक या कर्मचारी मेडिकल विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं उसके स्थान पर उचित अनुपात में सेल प्रबंधन ने भर्तियां करना उचित नहीं समझा है। इसके विपरीत सेल प्रबंधन इसका निजीकरण करने पर जोर दे रहा है।

यदि आज भी सेल प्रबंधन उच्च गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ़, नर्सिंग स्टाफ, लैब तकनीकी विशेषज्ञ तथा फार्मासिस्ट की भर्ती उचित अनुपात में वास्तविक सुविधाओं के साथ करता तो यह अपने द्वारा अर्जित फण्ड के द्वारा ही कर लेता। जेएलएन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भिलाई के निजीकरण के विरुद्ध यूनियन के सभी पदाधिकारी और भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ठेकेदार की मौत पर सस्पेंस: आत्महत्या या हादसा? किचन में नहीं था गैस सिलेंडर, मिला इंडक्शन चूल्हा

विरोध-प्रदर्शन का शेड्यूल

29/06/2026 समय 06:00 बजे सुबह से 30/06/2026 को समय 10:00 बजे रात तक बीएसपी कर्मचारी सभी विभागो में ब्लैक बैज लगाकर कार्य करेंगे।

30/06/2026 को जेएलएन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भिलाई के सामने शाम 6:15 बजे से 7:30 बजे तक शांती पूर्ण ढंग से विराट विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL VRS 2026: बीएसपी के 116 अधिकारी-कर्मचारी जून में और जुलाई में 90 कार्मिक होंगे कंपनी से अलग

अध्यक्ष अमर सिंह बोले…

सेल या उसकी यूनिट किसी अधिकारी, नेता, पार्टी की पैतृक संपत्ति नहीं है, बल्कि राष्ट्र के लाखों करोड़ों करदाताओं तथा नागरिको की संपत्ति है। कर्मचारियों से जुड़े 40 से अधिक मुद्दे पेंडिंग हैं, परंतु सेल मैनेजमेंट मुद्दे हल करने की जगह कर्मचारियों की जिंदगी बर्बाद करने पर ध्यान लगाए हुए है।
अमर सिंह, अध्यक्ष-बीएकेएस भिलाई

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township के 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर आफत, लाइसेंस आवासों को नोटिस, विधायक देवेंद्र यादव ने खोला मोर्चा, आ रहे घर-घर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साहब 40 किलोमीटर साइकिल चलाकर आते हैं BSP में ड्यूटी करने, गेट रहता है बंद, इसलिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस में देरी
Next: बीएसपी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, ईएसआई का नहीं मिल रहा लाभ

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.