BSP DIC Cricket Tournament: 44 रन से Andhra University हारी, NIT रायपुर फाइनल में

BSP DIC Cricket Tournament Andhra University Loses by 44 Runs NIT Raipur Enters Final (1)
  • आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में एनआइटी रायपुर की टीम पहुंच गई है। सौरभ चंद्राकर और शिवम गोयल की शानदार बल्लेबाजी ने एनआईटी रायपुर को फाइनल में पहुंचाया।

बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-1, क्रिकेट स्टेडियम में सेमी फाइनल मैच खेले गए। प्रथम सेमी फाइनल मैच आंध्रा यूनिवर्सिटी एवं एनआईटी रायपुर की टीमों के मध्य खेला गया। ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा ने दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया।

आंध्रा युनिवर्सिटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एनआईटी रायपुर की टीम अपने निर्धारित 15 ओवर में 04 विकेट खोकर 119 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

एनआईटी रायपुर की ओर से सलामी बल्लेबाज सौरभ चंद्राकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली एवं शिवम गोयल ने सौरभ का साथ देते हुए नाबाद 43 रनों की पारी खेली जिसमें 05 शानदार छक्के शामिल थे।

इसके जवाब में आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर मात्र 75 रन ही बना सकी। इस प्रकार एनआईटी रायपुर की टीम ने 44 रनों से मैच जीता और फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

एनआईटी रायपुर के वेदप्रकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 03 ओवरों में 17 रन देकर 03 बहुमूल्य विकेट लिए।
एनआईटी रायपुर के सलामी बल्लेबाज सौरभ चंद्राकर अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत मैन ऑफ द मैच रहे। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा द्वारा सौरभ चंद्राकर को दिया गया।

इस मैच के एम्पायर जेपी आर्या एवं आनंद खरलकर, तथा स्कोरर – विनोद देवघरे थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद, जीवन सिंह रहे।