Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में नए डायरेक्टर फाइनेंस की अब तलाश, रिटायरमेंट से ये दिग्गज रेस से बाहर, क्या KG अग्रवाल की होगी घर वापसी, पढ़ें खास रिपोर्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में नए डायरेक्टर फाइनेंस की अब तलाश, रिटायरमेंट से ये दिग्गज रेस से बाहर, क्या KG अग्रवाल की होगी घर वापसी, पढ़ें खास रिपोर्ट

Azmat ali 30/03/2026 1 minute read
SAIL Will Now Look for a New Director Finance Will KG Agarwal Return Home Read the Special Report

डायरेक्टर कामर्शियल की तरह डायरेक्टर फाइनेंस के पद भी किसी सीजीएम को लाया जा सकता है। नॉन सेल को भी मिल सकता है मौका।

  • बोकारो और राउरकेला स्टील प्लांट में ईडी फाइनेंस का पद रिक्त है।
  • भिलाई, दुर्गापुर और बर्नपुर के ईडी फाइनेंस का रिटायरमेंट नज़दीक है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के डायरेक्टर फाइनेंस डाक्टर अशोक कुमार पंडा सीएमडी के रूप में चयनित हो चुके हैं। कैबिनेट मंजूरी मिलते ही अगले दो-तीन माह के भीतर वह कार्यभार संभाल लेंगे। साथ ही डायरेक्टर फाइनेंस का पद रिक्त हो जाएगा। अब नए डायरेक्टर फाइनेंस के लिए दावेदारों की कतार लगनी शुरू हो चुकी है। डायरेक्टर कामर्शियल की तरह डायरेक्टर फाइनेंस के पद भी किसी सीजीएम को लाया जा सकता है। सेल के बाहर से भी किसी को मौका दिया जा सकता है।

बोकारो-राउरकेला स्टील प्लांट में ईडी फाइनेंस का पद रिक्त है। यहां सीजीएम ही कार्यभार देख रहे। इसी तरह बीएसपी, दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के ईडी फाइनेंस रेस से ही बाहर बताए जा रहे हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि किसी सीजीएम को ही डायरेक्टर फाइनेंस के पद पर लाया जा सकता है। वहीं, एक नाम ऐसा भी है, जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

राइट्स के डायरेक्टर फाइनेंस गोपाल कृष्ण अग्रवाल की घर वापसी हो सकती है। उन्होंने सीएमडी पद के लिए भी इंटरव्यू दिया था। केजी अग्रवाल भिलाई स्टील प्लांट में जीएम फाइनेंस रह चुके हैं। पूर्व ईडी फाइनेंस बीपी नायक के कार्यकाल में वह उनके टीए थे। बीपी नायक अपने साथ केजी अग्रवाल को भी राइट्स लेकर गए थे।

मजबूत दावेदारों में सेलम स्टील प्लांट के सीजीएम फाइनेंस वर्धराजन का नाम भी सुर्खियों में है। रिटायरमेंट 4 साल बाद है। कामकाज को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले वर्धराजन की दावेदारी भी मजबूत हो सकती है।

इधर-सेल कारपोरेट आफिस में ईडी फाइनेंस एमबी बालाकृष्णन का रिटायरमेंट सितंबर 2026 में ही है। बीएसपी के ईडी फाइनेंस प्रवीण निगम का रिटायरमेंट 30 नवंबर 2027 में हैं। जबकि दो साल की सेवा होना जरूरी है। बीएसपी के सीजीएम फाइनेंस राजीव महेंदु का भी रिटायरमेंट 2027 में है। सीजीएम प्रमोद कुमार चोखानी का रिटायरमेंट 31 दिसंबर 2029 में हैं। दावेदारों में उनका नाम भी लिया जा रहा है।

वहीं, सीजीएम फाइनेंस दुर्गापुर और ईडी फाइनेंस बर्नपुर में रह चुके अरुप कुमार मुखर्जी का नाम भी चर्चा में है। सेल आरएसपी के सीजीएम राजेश दासगुप्ता ही ईडी फाइनेंस का कामकाज देख रहे हैं। आइएसपी के ईडी फाइनेंस राजकुमार सिन्हा का भी रिटायरमेंट मार्च 2027 में है।

दुर्गापुर स्टील प्लांट के ईडी फाइनेंस मोहित मालपानी भी रेस से बाहर है। बर्नपुर और बोकारो में काम कर चुके हैं। 3 अगस्त 1991 में सेल से जुड़े मोहित मालपानी बोकारो में 2021 में सीजीएम माइंस बनकर आए थे। बोकारो से ट्रांसफर होकर बर्नपुर गए। बर्नपुर से दुर्गापुर ईडी बनकर गए थे। इनका रिटायरमेंट अक्टूबर 2027 में है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 में नई कन्वेयर बेल्ट शुरू, डस्ट डिस्पोजल आसान
Next: सेल बीएसपी: एसपी 2 की समस्याओं से कर्मचारी परेशान, इंटक नेताओं ने प्रबंधन से मांगा समाधान

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.