Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP DIC क्रिकेट टूर्नामेंट: IIM ने RGPV पर दर्ज की शानदार जीत, IMA ने VRCE को 24 रनों से हराया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP DIC क्रिकेट टूर्नामेंट: IIM ने RGPV पर दर्ज की शानदार जीत, IMA ने VRCE को 24 रनों से हराया

08/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-DIC-Cricket-Tournament-IIM-registered-a-spectacular-victory-over-RGPV-IMA-defeated-VRCE-by-24-runs
  • बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के संयोजन में क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) के अधिकारी इस वक्त क्रिकेट के मैदान में एकजुटता दिखा रहे हैं। बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया जा रहा है। आईआईएम ने आरजीपीवी पर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, आईएमए ने वीआरसीई को 24 रनों से हरा दिया है।

डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी में दो लीग मैच खेले। प्रथम मैच आईआईएम व आरजीपीवी के मध्य खेला गया। आईआईएम ने टांस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में आरजीपीवी की टीम ने 9 विकेट खोकर मात्र 62 रन बनाए। अमित कुमार ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 14 रन बनाए।

इसके जवाब में आईआईएम मात्र 8.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह आईआईएम ने 6 विकेट से मैच जीता तथा आर ठाकुर मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 3 ओवरों में 22 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

आलोक सिंह एवं वी राजू ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए महासचिव परन्दिर सिंह के साथ डीपीएस बरार द्वारा आर ठाकुर को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर आशिष गेन्द्र, पियूष सेन, ओमन टेटे एवं शैलेष मालवीय थे।

इस प्रतियोगिता का द्वितीय मैच आईएमए व वीआरसीई के मध्य खेला गया। आईएमए ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में आईएमए की टीम ने 5 विकेट खोकर 117 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में वीआरसीई 5 विकेट खोकर मात्र 92 रन ही बना सकी।

इस तरह आईएमए ने 24 रनों से मैच जीता तथा डॉ. सुनील सिसोदिया मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने पहले तो मात्र 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 68 रन बनाए। जिसमें 2 चौके एवं 7 छक्का शामिल था। साथ ही गेंदबांजी में जौहर दिखाते हुए 3 ओवरों में 27 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए महासचिव परन्दिर सिंह के साथ डॉ. राजीव पाल एवं डॉ. वहाने द्वारा डॉ. सुनील सिसोदिया को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर बलजीत सिंह मान, अभिषेक कोचर, दिवाकर सिरमौर एवं ए के चौरसिया थे।

इन मैचों के दौरान ओए के उपाध्यक्ष जेपी शर्मा, जोनल प्रतिनिधि, डी.पी.एस. बरार, आशिष गेन्द्र, पियूष सेन, ओमन टेटे, शैलेष मालवीय बलजीत सिंह मान, अभिषेक कोचर, दिवाकर सिरमौर एवं एके चौरसिया सहित ओए सदस्यगण उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Sector 9 Hospital में 500 गाड़ियों को खड़ी करने BSP ने बनाई खास पार्किंग, 76 लाख की बचत, ईडी वर्क्स ने काटा फीता
Next: 3 मौत ने सबको झकझोरा, बीएसपी लगाए मरौदा और हुडको में हाइट बैरियर, CITU ने खटखटाया DIC का दरवाजा

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.