Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • BSP डायरेक्टर इंचार्ज क्रिकेट प्रतियोगिता: BHU ने BIT सींदरी को 10 विकेट और NIT राउरकेला ने CIWAI को 75 रन से हराया
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP डायरेक्टर इंचार्ज क्रिकेट प्रतियोगिता: BHU ने BIT सींदरी को 10 विकेट और NIT राउरकेला ने CIWAI को 75 रन से हराया

14/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-Director-Incharge-Cricket-Tournament-BHU-defeated-BIT-Sindri-by-10-wickets-and-NIT-Rourkela-defeated-CIWAI-by-75-runs

– बीएचयू ने बिना विकेट खोए आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया।
– डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी में दो लीग मैच खेले गए। सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा टॉस कराया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। BSP डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भारी उलटफेर देखने को मिला। बीएचयू ने बीआईटी सींदरी पर 10 विकेट शानदार जीत दर्ज की है। इसी तरह एनआईटी राउरकेला ने सीआईडब्ल्यूएआई को 75 रनों के विशाल अंतर से हराया।
गुरुवार को डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी में दो लीग मैच खेले गए। पहला मैच बीआईटी सींदरी व बीएचयू के मध्य खेला गया, जिसमें सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा टॉस कराया गया। बीआईटी सींदरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में बीआईटी सींदरी की टीम ने 9 विकेट खोकर 75 रन बनाए।

बीआईटी सींदरी की ओर से वेंकटेश ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 11 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली जिसमें 1 चौका एवं 1 छक्का शामिल थे। इसके जवाब में बीएचयू ने बिना विकेट खोए आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह बीएचयू 10 विकेट से मैच जीता।
बीएचयू के अंकुर मेघवाल ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने मात्र 21 गेंदों में 62 रनों की महत्वपूर्ण पाली खेली जिसमें 2 चौके एवं 8 छक्के शामिल थे एवं अपनी गेंदबाजी में 3 ओवरों में 25 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए एवं मैन आफ द मैच की ट्राफी आर के श्रीवास्तव, सीजीएम (प्रोजेक्ट) द्वारा अंकुर मेघवाल को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर डीपीएस बरार एवं शैलेष मालवीय थे।

इस प्रतियोगिता का द्वितीय मैच एनआईटी राउरकेला व सीआईडब्ल्यूएआई के मध्य खेला गया। एनआईटी राउरकेला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में एनआईटी राउरकेला की टीम ने 6 विकेट खोकर 154 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में सीआईडब्ल्यूएआई 7 विकेट खोकर मात्र 79 रन ही बना सकी। इस तरह एनआईटी राउरकेला ने 75 रनों से मैच जीता तथा एनआईटी राउरकेला के गंभीर मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहले तो 24 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली जिसमें 4 चौके एवं 5 छक्के शामिल थे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए महासचिव परविन्दर सिंह द्वारा गंभीर को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर डी सामान्ता, जी पी सोनी एवं जे पी शर्मा थे।

उक्त मैचों में एम्पायर जयप्रकाश एवं आनंद करलकर, स्कोरर देव गाघरे एवं संदीप वर्मा थे तथा क्रिकहिरोस एप आपरेटर प्रियांशु एवं छत्रपाल थे। इन मैचों के दौरान ओए के जोनल प्रतिनिधि डीपीएस बरार सहित ओए सदस्यगण उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: World Blood Donor Day 2024: खून देने के लिए बोकारो और राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारी-अधिकारी आगे से आगे…
Next: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: श्रम सचिव का टिप्स, EPFO सुधार की ताज़ा खबर

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.