Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BMS के पूर्व अध्यक्ष आईपी मिश्र के पिता पोती की शादी में आए थे भिलाई, इलाज में लापरवाही, सेक्टर 9 हॉस्पिटल से निकली लाश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BMS के पूर्व अध्यक्ष आईपी मिश्र के पिता पोती की शादी में आए थे भिलाई, इलाज में लापरवाही, सेक्टर 9 हॉस्पिटल से निकली लाश

Azmat ali 01/06/2026 (Last updated: 01/06/2026) 1 minute read
Former BMS President IP Mishras Father Who had Come to Bhilai for his Granddaughters Wedding, Died in Sector 9 Hospital

सेक्टर-9 अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दोबारा कराया भर्ती, डेंगू, किडनी में संक्रमण, रक्तस्राव का पता चला बाद में, गई जान।

  • अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के रीवा में किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के वर्तमान सीपीएफ ट्रस्टी इंद्रमणि प्रसाद मिश्रा (आईपी मिश्रा) के पिता लालमणि प्रसाद मिश्रा का निधन हो गया। वे अपनी पोती के विवाह समारोह में शामिल होने भिलाई आए थे। पैर की हड्डी टूटने के बाद उनका सेक्टर-9 अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया था। लंबे समय तक इलाज के बाद सोमवार शाम उनका निधन हो गया। इस मामले में परिजनों ने इलाज की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं।

परिवार के अनुसार, 85 वर्षीय लालमणि प्रसाद मिश्रा अपनी पोती के विवाह समारोह में शामिल होने एमपी के रिवा से भिलाई आए थे। रायपुर में 7 मई को विवाह संपन्न हुआ। इसके अगले दिन, 8 मई को पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आर्थोपेडिक विभाग के चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया।

आईपी मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में इलाज के बाद 29 मई को उनके पिता को डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि, डिस्चार्ज के समय उनकी आंखें नहीं खुल रही थीं। परिजनों की चिंता पर चिकित्सकों ने बताया कि दवाओं के प्रभाव के कारण ऐसा हो रहा है और घर ले जाने पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।

दोपहर करीब 12 बजे परिजन उन्हें घर लेकर पहुंचे, लेकिन शाम तक उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आंखें नहीं खुलने और स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए और उन्हें तत्काल दोबारा अस्पताल ले जाया गया। कैजुअल्टी में जांच के बाद उन्हें मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया।

आईपी मिश्रा के अनुसार, विस्तृत जांच में डेंगू संक्रमण, किडनी में संक्रमण तथा आंतरिक रक्तस्राव जैसी गंभीर समस्याएं सामने आईं। हालत लगातार बिगड़ती गई और 31 मई की शाम उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

आईपी मिश्रा का कहना है कि यदि आर्थोपेडिक विभाग द्वारा पहले ही आवश्यक जांच कराई गई होती, तो बीमारी की वास्तविक स्थिति समय रहते सामने आ सकती थी। उनका आरोप है कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का पता काफी देर से चला, जिसके कारण उपचार में विलंब हुआ।

स्वर्गीय लालमणि प्रसाद मिश्रा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनके पुत्रों में रोहिणी प्रसाद मिश्रा, इंद्रमणि प्रसाद मिश्रा, जीत नारायण मिश्रा और जगनारायण मिश्रा शामिल हैं। सोमवार शाम सेक्टर-9 अस्पताल में उनका निधन हुआ।

उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के रीवा में किया जाएगा। पार्थिव शरीर को भिलाई से रीवा लेकर परिजन रवाना हो गए हैं। निधन की खबर लगते ही एसएम पांडे, रवि सिंह, शारदा गुप्ता, अनिल सिंह, हरिशंकर चतुर्वेदी, विनोद उपाध्याय, रवि चौधरी, अनिल बिसेन, भुपेंद्र बंजारे, निशुपांडे आदि मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Salem Steel Plant: कार्मिकों का रिटायरमेंट, यादगार पल
Next: SAIL BSP के CGM मैकेनिकल Pramod Kumar बने नगरनार स्टील प्लांट के ईडी, मंजूरी मिलते होंगे हेड ऑफ प्लांट

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.