Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • BSP Director Incharge Cricket Tournament: IIMM ने RGPV को 9 विकेट और GEC बिलासपुर ने VRCE नागपुर को 49 रन से हराया
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Director Incharge Cricket Tournament: IIMM ने RGPV को 9 विकेट और GEC बिलासपुर ने VRCE नागपुर को 49 रन से हराया

15/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-Director-Incharge-Cricket-Tournament-IIMM-beat-RGPV-by-9-wickets-

– पहला मैच आईआईएमएम व आरजीपीवी के मध्य खेला गया। आरजीपीवी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
– आईआईएमएम ने मात्र 7.1 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह आईआईएमएम 9 विकेट से मैच जीता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। BSP डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ने एक बार फिर एकतरफा मैच देखने को मिला। आईआईएमएम ने आरजीपीवी को 9 विकेट से हरा दिया है। जीईसी बिलासपुर ने वीआरसीई नागपुर को 49 रन के अंतर से हराया।
शुक्रवार को डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी में दो लीग मैच खेले गए। पहला मैच आईआईएमएम व आरजीपीवी के मध्य खेला गया। आरजीपीवी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में आरजीपीवी की टीम ने 4 विकेट खोकर 69 रन बनाए। आरजीपीवी के हेमंत अमारिया ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 30 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में आईआईएमएम ने मात्र 7.1 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह आईआईएमएम 9 विकेट से मैच जीता। आईआईएमएम के शिखर शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 3 ओवरों में मात्र 6 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए एवं मात्र 13 गेंदों में 33 रनों की नाबाद पारी खेली। इसमें 3 चौके एवं 3 छक्के शामिल थे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए महासचिव परविन्दर सिंह द्वारा शिखर शर्मा को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर दिवाकर सिरमौर, पियूष सेन, जे पी शर्मा एवं डीपीएस बरार थे।

इस प्रतियोगिता का द्वितीय मैच वीआरसीई नागपुर व जीईसी बिलासपुर के मध्य खेला गया। जीईसी बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में जीईसी बिलासपुर की टीम ने 5 विकेट खोकर 102 रनो का स्कोर खड़ा किया। जीईसी बिलासपुर की ओर से सुनील ने मात्र 30 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 2 चौके तथा 2 आसमानी छक्के शामिल थे। इसके जवाब में वीआरसीई नागपुर ने मात्र 53 रन पर आल आउट हो गई। इस तरह जीईसी बिलासपुर ने 49 रनों से मैच जीता तथा जीईसी बिलासपुर के अमरिक सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।

जिन्होंने 3 ओवरों में मात्र 19 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए तथा 15 रनों की शानदार पारी खेली। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए जोनल प्रतिनिधि रेमी थामस, पी अनु एवं विजय देशमुख द्वारा अमरिक सिंह को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर पी अनु, रेमी थॉमस, विजय देशमुख एवं जी पी सोनी थे।

उक्त मैचों में एम्पायर जयप्रकाश, आनंद करलकर, राधेश्याम एवं अमित हरपाल तथा स्कोरर देव गाघरे एवं संदीप वर्मा थे तथा क्रिकहिरोस एप आपरेटर प्रियांशु एवं छत्रपाल थे। इन मैचों के दौरान ओए के जोनल प्रतिनिधि पियूष सेन, जे पी शर्मा, पी अनु, रेमी थॉमस, विजय देशमुख, डीपीएस बरार सहित ओए सदस्यगण उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: जूनियर इंजीनियर पदनाम पर बवाल: BSP की यूनियनों संग आपात बैठक, NEPP से नुकसान, चार्जमैन पर संकट
Next: SEFI चेयरमैन व NCOA के कार्यकारी अध्यक्ष एनके बंछोर के पास अचानक पहुंचे BSP SC-ST एसोसिएशन के पदाधिकारी, पढ़िए डिटेल

Related Stories

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.