सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Bhilai Steel Plant डायरेक्टर इंचार्ज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को खेला गया। सेक्टर 1 स्टेडियम में एनआइटी रायपुर और सीका के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पिछली बार की विजेता सीका को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबला एनआइटी रायपुर ने जीत लिया है। मैन ऑफ सिरीज कपिल नायडू, बेस्ट बैट्समैन संदीप चहल, बेस्ट फिल्डर जनमेश शुक्ला, बेस्ट बॉलर कपिल नायडू बने।

महासचिव अंकुर मिश्र ने खास तैयारी की थी। फाइनल में आतिशबाजी और ढोल ने खिलाड़ियों को भरपूर मनोरंजन दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए CICA की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 91 रन बनाए। जवाब में उतरी एनआइटी रायपुर की धीमी शुरुआत रही। तेजकरण और वेद प्रकाश तिवारी ने काफी संभलकर बैटिंग की।

बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा, ईडी एचआर पवन कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार भेंट किया। आतिशबाजी ने माहौल बनाया।

फाइनल मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम ने 13.3 ओवर में 5 विकेट पर 96 रन बनाए। टीम की पारी संभली हुई रही और अंत में राकेश पटेल नाबाद लौटे।

बल्लेबाजी प्रदर्शन
राकेश पटेल – 11 रन (7 गेंद), 1 चौका, स्ट्राइक रेट 157.14
अतिरिक्त रन – 9 (वाइड 7, नो बॉल 1, लेग बाई 1)
कुल स्कोर – 96/5 (13.3 ओवर)
करंट रन रेट – 7.11

विकेट पतन क्रम
सौरभ चंद्राकर – 9 रन (1.5 ओवर)
तेजकरन – 40 रन (6.2 ओवर)
शिवम गोयल – 41 रन (6.3 ओवर)
नितिन सोहल – 66 रन (11.1 ओवर)
मयंक वर्मा – 71 रन (11.3 ओवर)

विरोधी टीम के गेंदबाज
निखिल सेंगर – 3 ओवर, 27 रन, 0 विकेट (इको 9.00)
कपिल नायडू – 2.3 ओवर, 17 रन, 1 विकेट (इको 6.80)
शेखर भगत – 3 ओवर, 21 रन, 2 विकेट (इको 7.00)
उमेश (मलायत…) – 3 ओवर, 17 रन, 0 विकेट (इको 5.67)
राज मीना – 2 ओवर, 13 रन, 1 विकेट (इको 6.50)

इस तरह संतुलित बल्लेबाजी और नियंत्रित रन गति के दम पर टीम ने 96 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया, जो अंततः फाइनल में जीत का आधार बना।
CICA ने 6.07 प्रति ओवर के रन रेट से 91 रन बनाए। टीम के हिस्से में अतिरिक्त रन: 8 (वाइड 5, लेग बाई 3) मिला। कपिल नायडू ने 34 रन (27 गेंद, 1 चौका, 2 छक्का), गोवर्धन रात्रे 20 रन (21 गेंद, 1 छक्का), उमेश मलयाथ 17 रन (24 गेंद, 1 छक्का), निखिल सेंगर 8 रन (13 गेंद), अजय नाथ जी 2 रन (3 गेंद) और राज मीणा ने 2 रन नाबाद बनाए।
एनआइटी रायपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नितिन सोहल 3 ओवर, 14 रन, 2 विकेट लिए। इसी तरह सौरभ चंद्राकर ने 3 ओवर, 14 रन, 2 विकेट और मयंक वर्मा 3 ओवर, 27 रन, 1 विकेट लिए।

इसलिए क्रिकेट टूर्नामेंट है खास
खेल भावना और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025’ का फाइनल मुकाबला शनिवार 14 फरवरी 2026 को शाम 5:30 बजे सेक्टर-1 क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
यह भव्य आयोजन BSP Officers Association एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में लगातार पांचवें वर्ष कराया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर की सकारात्मक पहल पर शुरू हुई यह प्रतियोगिता अब एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुकी है।

आपसी संवाद और संबंध होते हैं मजबूत
ओए अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर ने बताया कि ऑफिसर्स एसोसिएशन केवल अधिकारियों के सर्वांगीण विकास ही नहीं, बल्कि उनके पारिवारिक सदस्यों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े एलुमनी के बीच समन्वय और संपर्क बढ़ाने के लिए भी मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल दो टीमों के बीच खेल नहीं, बल्कि अलग-अलग संस्थानों से जुड़े लोगों के आपसी संवाद और संबंधों को मजबूत करने का माध्यम बन चुकी है।

महासचिव अंकुर ने ये कहा…
महासचिव अंकुर मिश्रा ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 के इस संस्करण में 17 शैक्षणिक संस्थानों की एलुमनी टीमों के कुल 272 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन 5 जनवरी 2026 को किया गया था।

सेमीफाइनल मुकाबलों में एनआईटी रायपुर ने आंध्रा यूनिवर्सिटी को 44 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सीआईसीए ने आईआईएमएम को 11 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्रा, विशिष्ट अतिथियों में ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार, ईडी (एमएम) ए.के. चक्रवर्ती, ईडी (प्रोजेक्ट) प्रबीर कुमार सरकार, ईडी (रिटेंशन) डॉ. एके पंडा, ईडी (एचआर) पवन कुमार, ईडी (माइंस) कमल भास्कर, ईडी (माइंस/रावघाट) अरुण कुमार, ईडी (एफ एंड ए) प्रवीण निगम, सीएमओ व बर्नपुर वार्ड के इंचार्ज डाक्टर उदय कुमार, सीजीएम तुषार कांत, एसके घोषाल, टी. दस्तीदार, त्रिभुवन बैठा, एसके सिंह, एचके सचदेव, एमके गोयल, सीजीएम सिंटर प्लांट सजीव वर्गीस, सीजीएम माइंस रमेश गहरवार, सेफी चेयरमैन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, ओए महासचिव अंकुर मिश्र, पूर्व महासचिव परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू,संतोष सिंह, रेमी थॉमस, अब्दुल रहमान शरीफ,विनीत वर्मा, प्रह्लाद मौर्य, पी. अन्नू आदि मौजूद रहे।











