Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: सिंटर 3 को नई सौगात, अब सिंटर मशीन बंद किए बगैर होगा मेंटेनेंस, प्रोडक्शन को रफ्तार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: सिंटर 3 को नई सौगात, अब सिंटर मशीन बंद किए बगैर होगा मेंटेनेंस, प्रोडक्शन को रफ्तार

Azmat ali 28/03/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant New Gift to Sinter 3 now Maintenance will be Done without Shutting Down the Sinter Machine

इस पहल से सिंटर मशीन 2 की विश्वसनीयता में वृद्धि होने के साथ-साथ उत्पादन क्षमता में भी सुधार होने की अपेक्षा है।

  • सिंटर प्लांट 3 के मशीन 2 में नोडुलाइज़र बाय-पास च्यूट एवं फ्लैप गेट का सफल कमीशनिंग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी के सिंटर प्लांट 3 की मशीन 2 में नोडुलाइज़र बाय-पास च्यूट एवं फ्लैप गेट का सफलतापूर्वक कमीशनिंग एवं उद्घाटन किया गया। यह उपलब्धि संयंत्र के संचालन में लचीलापन, विश्वसनीयता एवं अनुरक्षण दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नोडुलाइज़र, सिंटर मशीन के संचालन हेतु एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपकरण है, जिसके अनुरक्षण के लिए पूर्व में पूरी मशीन को बंद करना पड़ता था। अब बाय-पास च्यूट एवं फ्लैप गेट की स्थापना के पश्चात नोडुलाइज़र का अनुरक्षण बिना सिंटर मशीन को बंद किए किया जा सकता है, जिससे उत्पादन में निरंतरता बनी रहेगी।

बाय-पास च्यूट प्रणाली के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं

• नोडुलाइज़र में खराबी की स्थिति में सिंटर मशीन के पूर्ण रूप से बंद होने का जोखिम काफी हद तक कम हो गया है तथा अब इसे केवल लगभग आधे घंटे के अल्पकालिक शटडाउन तक सीमित किया जा सकता है।

• नोडुलाइज़र की कैपिटल रिपेयर अब स्वतंत्र रूप से की जा सकती है, जिसके लिए पूरी सिंटर मशीन की कैपिटल रिपेयर की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे अनुरक्षण योजना एवं संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा।

इस पहल से सिंटर मशीन 2 की विश्वसनीयता में वृद्धि होने के साथ-साथ उत्पादन क्षमता में भी सुधार होने की अपेक्षा है। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ बीके बेहरा, सीजीएम I/c (M&U) द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण एवं संयंत्र नेतृत्व उपस्थित रहे, जिनमें कृष्ण कुमार, सीजीएम (इलेक्ट्रिकल), एच. के. सचदेव, सीजीएम (शॉप्स), पी. के. सिंह, सीजीएम (मैकेनिकल) तथा सजीव वर्गीज, सीजीएम (ओएचपी एवं एसपी 3) शामिल थे। इनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन संभव हो सका।

यह उपलब्धि आई. वी. रमण (जीएम, एमएम, एसपी 3) के नेतृत्व में संपूर्ण टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। एसपी–3 के प्रमुख सदस्यों में ए. के. बेडेकर (जीएम), आर. डी. शर्मा (जीएम), एम. यू. राव (डीजीएम), डी. के. गुप्ता (एजीएम), ओम नमः शर्मा (सीनियर मैनेजर), जितेश एच. सहानी (सीनियर मैनेजर), विपिन मौर्य (सीनियर मैनेजर), अरुणेश शर्मा (सीनियर मैनेजर), विकास पिपरानी (एजीएम) एवं राहुल सिंह (सीनियर मैनेजर) शामिल हैं, जिनका निरंतर योगदान सराहनीय रहा है।

इस उपलब्धि में केंद्रीय एजेंसियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें मेजी मेजर सिंह (जीएम, ईडीडी), देवेंद्र सोनार (डीजीएम, ईडीडी), जितेंद्र मोटवानी (जीएम, एफ एंड एसएस) तथा राजीव सोंटाके (जीएम, सीपीडी) शामिल हैं। यह सफल कमीशनिंग उत्कृष्ट टीमवर्क, तकनीकी दक्षता एवं सतत सुधार के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है, जो भविष्य की परियोजनाओं के लिए एक मानक स्थापित करती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रामनवमी 2026: चैत्र नवरात्रि और रामनवमी पर तालपुरी शिवमंदिर-घरों में मना भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, कन्या पूजन
Next: 20% ठेका श्रमिकों की कटौती पर रोक की मांग, ओवरलोड ट्रांसपोर्ट पर BMS का सवाल

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.