Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 20% ठेका श्रमिकों की कटौती पर रोक की मांग, ओवरलोड ट्रांसपोर्ट पर BMS का सवाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

20% ठेका श्रमिकों की कटौती पर रोक की मांग, ओवरलोड ट्रांसपोर्ट पर BMS का सवाल

Azmat ali 28/03/2026 1 minute read
Demand for a Ban on Retrenchment of Contract Workers Questions also Raised on Overloaded Transport

भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक (एम एंड यू) बीके बेहरा से मिलकर मांग पत्र सौंपा।

  • भिलाई स्टील प्लांट में ओवरलोड परिवहन से सड़कों की स्थिति खराब हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

सूचनजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक (एम एंड यू) बी.के. बेहरा से मुलाकात कर संयंत्र से जुड़े विभिन्न श्रमिक मुद्दों को उठाया। इस दौरान सबसे प्रमुख मांग ठेका श्रमिकों की 20% कटौती पर तत्काल रोक लगाने की रही।

संघ ने बताया कि ठेका श्रमिकों की कटौती से उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कई विभागों में श्रमिकों को सप्ताह में केवल चार दिन ही काम पर बुलाया जा रहा है, जिससे उनकी आय में कमी आई है और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। साथ ही, कम संख्या में श्रमिक होने के कारण कार्य का दबाव भी बढ़ गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने संयंत्र के भीतर ओवरलोड ट्रकों और हाईवा के संचालन पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि ओवरलोड परिवहन से सड़कों की स्थिति खराब हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बड़े वाहनों में चालक के साथ एक हेल्पर की नियुक्ति अनिवार्य की जाए, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इस पर मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि संयंत्र के भीतर सड़क अवसंरचना को मजबूत करने का कार्य जारी है। एसपी-2, सीएचएम और ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्रों में कंक्रीट सड़कें बनाई जा चुकी हैं और अन्य विभागों में भी सड़क सुधार की योजना पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।

बैठक में सेक्टर-1 स्थित क्रिकेट मैदान में वाटर कूलर और प्रकाश व्यवस्था में सुधार की मांग भी उठाई गई। साथ ही, पूरे स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा लेने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर प्रबंधन ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्य शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता, संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी और विमलेश्वर पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: सिंटर 3 को नई सौगात, अब सिंटर मशीन बंद किए बगैर होगा मेंटेनेंस, प्रोडक्शन को रफ्तार
Next: EPS 95 Pension: 1000 की न्यूनतम पेंशन से बढ़ता गुस्सा, EPFO आफिस पर धरना, संसदीय कमेटी का भी समर्थन

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.